वैश्विक

Rudraprayag News: केदारनाथ हाईवे पर दरकी पहाड़ी, लोगों में दहशत

देहरादून Rudraprayag News: : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से लोग दहशत में हैं. बारिश का सबसे ज्यादा असर हाईवे पर पड़ रहा है. एक तरफ जहां बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे लैंडस्लाइड के कारण गुरुवार रात से ही बंद है, तो वहीं शुक्रवार दोपहर को केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया है. ये पूरी घटना वहां खड़े कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली.

रुद्रप्रयाग जिले में बारिश आफत बन रही है. बारिश के कारण लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसकी वजह से हाईवे अवरुद्ध हो रहे हैं. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग परेशान हैं. ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बीती रात से बंद पड़ा हुआ है, जबकि केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को तहसील के पास चट्टान टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया.

केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे बंद होने से दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप पड़ी है. बदरीनाथ हाईवे को खोलने में भी पूरा दिन लग सकता है. बदरीनाथ हाईवे पर रात को जो लैंडस्लाइड हुआ था, उसमें एक ट्रक, एक ट्रोला, एक छोटा हाथी, एक सेंट्रो कार और एक नेक्सन कार सहित अन्य वाहनों को भारी क्षति पहुंची थी. ट्रक और ट्रोला तो पहाड़ी पर अटके हैं. रात के समय वाहन में सवार लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई थी.

बदरीनाथ हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है. कई लोग बीच रास्ते में फंसे हुए है. बदरीनाथ हाईवे पर करीब पांच किमी के एरिए में लैंडस्लाइड हुआ है. पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं. लोग यहां से पैदल भी नहीं निकल सकते हैं. रात एक बजे बाद जब बारिश हुई तो हाईवे पर दोनों ओर से मलबा आ गया. इस कारण वह फंस गए और भागकर अपनी जान बचाई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =