Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: स्टार्ट करते ही लग गयी स्कूटी में आग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पानी में भीगने के बाद बंद स्कूटी को चालू कराने के लिए मिस्त्री के पास गयी स्कूटी में आग लग गई। स्टार्ट करते हुए अचानक लगी आग के बाद स्कूटी धू-धू कर जल उठी। आसपास के लोगों ने जलती स्कूटी पर पानी डालकर आग बुझाई। बीच सड़क पर आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना तब हुई जब रिपेयरिंग के लिए स्कूटी को एक मैकेनिक की दुकान पर लाया गया था।
मीनाक्षी चौक पर एक रिपेयरिंग सेंटर पर स्कूटी ने आग पकड़ ली। स्कूटी मैकेनिक जुनैद ने बताया कि बारिश के पानी में भीगने के बाद स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। जिसके बाद खालापार निवासी एक व्यक्ति स्कूटी को रिपेयरिंग के लिए उसकी दुकान पर लेकर आया था। बताया कि स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। शनिवार दोपहर को जैसे ही स्कूटी में सेल्फ लगाया अचानक उसकी वायरिंग ने आग पकड़ ली।
देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। स्कूटी में आग लगते देख आसपास के दुकानदार बुझाने के प्रयास में लग गए। पानी डालकर स्कूटी की आग पर काबू पाया गया। तब तक आधी से अधिक स्कूटी जल चुकी थी।
मैकेनिक जुनेद ने बताया कि आग लगने से स्कूटी में ५००० रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।सूत्रों के अनुसार स्कूटी से पेट्रोल निकालकर दोबारा डालने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके चलते कुछ पेट्रोल स्कूटी के इंजन पर गिर गया था। स्टार्ट करने के प्रयास के दौरान इंजन पर गिरे पेट्रोल ने आग पकड़ ली थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =