Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला मण्डल के राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट नवहरीतिमा् के अन्तर्गत कायर्क्रम में माहेश्वरी महिला मण्डल मीरापुर के साथ ४०० पौधरोपित किये।
     मीरापुर के विश्वविख्यात शीतला माता मंदिर परिसर में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला मण्डल के राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट नवहरीतिमा के अन्तर्गत कार्यक्रम में पहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने माहेश्वरी महिला मण्डल मीरापुर की पदाधिकारियों के साथ ४०० पौधे रोपित किये। इस दौरान माहेश्वरी महिला मण्डल की कार्यकर्ताओ द्वारा अधिकमास के अवसर में १२ स्थानों पर ३३- ३३ पौधो का दान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने माहेश्वरी महिला मंडल मीरापुर के प्रोजेक्ट की जमकर सराहना करते हुई उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माहेश्वरी महिला मण्डल का नवहरितमा अभियान काबिले तारीफ है। अभियान के माध्यम से जन मानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति और जागरूकता आएगी। माहेश्वरी महिला मण्डल मीरापुर  अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभा रहा है।
समय समय पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर अपने नाम को सार्थक कर रहा है। गोवंश के कल्याण, पर्यावरण सरंक्षण जैसे अहम मुद्दों पर विशेष अभियान चलाकर माहेश्वरी महिला मण्डल आमजन को इनसे जोड़ रहा है। इस दौरान माहेश्वरी महिला मण्डल मीरापुर की प्रदेश सह सचिव व नगर अध्यक्ष अनामिका माहेश्वरी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे लिए पूजनीय है। पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं पेड़ पौधों से हमारा रिश्ता माता-पिता व बच्चों के समान है। इस लिए सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। प्रदेश संयोजिका व नगर सचिव रिया डागा ने कहा कि वृक्ष लगाने के दायित्व को अगर सभी गंभीरता से लें तो तय है कि बहुत जल्द पर्यावरण की चुनौतियों से निपट लिया जाएगा। 
इस दौरान माहेश्वरी महिला मण्डल मीरापुर की प्रदेश सह सचिव व नगर अध्यक्ष अनामिका माहेश्वरी, प्रदेश संयोजिका व नगर सचिव रिया डागा,
जिला अध्यक्ष शिखा शारदा,जिला सचिव अलका शारदा,नगर संरक्षिका रेखा माहेश्वरी,उपाध्यक्ष नीरा मालपानी,मेघा माहेश्वरी,अंशु डागा,एकता मालपानी, रश्मि लखोटिया,पूजा शारदा,प्रियंका डागा,भावना लखोटिया,सीमा माहेश्वरी,आशा शारदा व माहेश्वरी सभा मीरापुर के जिला सचिव विजेंद्र डागा,अध्यक्ष अनिरुद्ध  शारदा,सचिव सौरभ डागा,उपाध्यक्ष रुचिन शारदा,कोषाध्यक्ष राजन माहेश्वरी,सहसचिव रोहित लखोटिया,दिनेश माहेश्वरी,रजत माहेश्वरी,मुकेश शारदा भाजपा के मीरापुर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर व रामकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + sixteen =