Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar : संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा का भंडारे के साथ हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी में शिव शक्ति मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवर्षा का आज भंडारे के साथ समापन हो गया है। साध्वी माता राजरानी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा ने श्रद्धालुओं को एक सप्ताह तक कथा सुनाई। कथा महोत्सव का समापन प्रमुख समाजसेवी मनीष
ने किया।
कथा आयोजकों ने मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का भडारे में पधारने पर पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि माता राजरानी के सानिध्य में एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं ने श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया है। श्रावण मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से सभी कष्टों व पापों का निवारण होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि माता राजरानी के सानिध्य में श्रद्धालुओं को एक सप्ताह तक कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है, यह सभी के अहोभाग्य है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले तीस सालों से माता राजरानी सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा को लहरा रही है और समाज के उत्थान के कार्य में सहयोग दे रही है, यह सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कथा आयोजन समिति का कथा के समापन अवसर पर आमंत्रित करने पर आभार जताया।
कथा महोत्सव में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा ने सभी श्रद्धालु जनों को एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई और श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से मनुष्य को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। कथा महोत्सव के समापन पर हुए भंडारे में स्वास्तिक पेस्टीसाइड के मालिक रविन्द्र सिंघल, शंकर जैन, सागर जैन, पंडित अनुज मिश्रा, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =