उत्तर प्रदेश

Aligarh News: एक अक्तूबर से होगी धान की खरीद, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Aligarh News जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से धान की खरीद होगी। शासन द्वारा मानक के अनुरूप कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2183 प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि धान की बिक्री के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/paddy2223/Uparjan/FarmerReg_home.aspx पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल फोन द्वारा किया जा सकता है। किसान पंजीकरण कराते समय स्वयं का आधार कार्ड एवं खतौनी अवश्य लेकर जाएं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 3 =