उत्तर प्रदेश

4 बेटियाें के 60 वर्षीय पिता ने 20 साल की लड़की से की शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन ने दिया ऐसे धोखा

कन्नौज में चार बेटियों के 60 वर्षीय पिता को 20 साल की लड़की से दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन घर से पैसे और जेवर लेकर अपने मायके गई।

उसने बताया कि मां का एक्सीडेंट हो गया है। कई दिप बीत जाने के बाद भी जब वह ससुराल नहीं लौटी तो बुर्जग ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।

उसके गांव में पता किया गया ताे वह वहां भी नहीं थी। खुद को ठगने की बात समझ में आने के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव की है। गढ़िया में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी चार बेटियां है।

बुर्जग के पड़ोसियों ने सलाह दी कि दूसरी शादी कर ले। पड़ोसियों ने लॉकडाउन के दौरान की बुर्जग की शादी एक गांव में तय कर दी। आनन-फानन में मंदिर में शादी हुई।

शादी के बाद खुद को लड़की का भाई बताने वाला एक युवक भी दुल्हन के साथ घर में ही रुक गया। पीड़ित बुर्जग ने बताया कि तो देर रात अचानक भाई बना युवक कमरे का दरवाजा खटखटाया और पत्नी से मां का एक्सीडेंट में पैर टूटने की बात बताया।

जिसके बाद दुल्हन बनी लड़की कुछ रुपये लेकर जेवर पहने पहने ही मां को देखकर आने की बात कह चली गई। पत्नी के वापस आने इंतजार बुर्जग करते रहे।

जिसने शादी करवाई थी उससे भी पूछताछ हुई तो वह भी कुछ बता नहीं पाया। अब बुर्जग ने शादी कराने वाले और ठगी करने वाली दूसरी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

उन्होंने शादी के दौरान खिंचे गये फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =