उत्तर प्रदेश

तीन जुआरियों को जुआं खेलते रंगे हाथ किया गिरफ्तार,7500 की नगदी व ताश पत्ते बरामद

चरथावल पुलिस ने एक मकान में जुआ खेलते 3 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जबकि एक जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पुलिस ने मौके से 7500 रुपये की नकदी व ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों का चालान कर जेल भेज दिया है।चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में अहसान के बंद मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं

सूचना पर कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र राव ने पुलिस टीम के साथ मकान पर छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया

जबकि एक साथी फरार हो गया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अहसान उर्फ मुन्नू पुत्र फारुख कुरेशी,इसरार पुत्र शमशेर,वसीम पुत्र अब्दुल खालिक के रूप में हुई

जबकि सलीम पुत्र शमशेर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से ताश की गड्डी सहित 7500 की नगदी बरामद की है पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =