Muzaffarnagar News: मंडी पुलिस को मिली सफलताः नकदी सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना नई मण्डी एवं एसओजी-२ की संयुक्त टीम द्वारा नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश किया। जहां ०१ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित ०३ शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली सीमेंट, सीमेंट बनाने के उपकरण, २३५००/–रूपये, अवैध शस्त्र व ०१ पिकअप गाडी बरामद।
जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी एवं एसओजी-२ की संयुक्त टीम द्वारा नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए ०१ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित ०३ शातिर अभियुक्तगण को राणा पब्लिक स्कूल के सामने गोदाम से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में नकली सीमेंट, सीमेंट बनाने के उपकरण, २३५००-रूपये, अवैध शस्त्र व ०१ पिकअप गाडी को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम सभी राणा पब्लिक स्कूल के सामने बने गोदाम में अपने आर्थिक व भौतिक लाभ की पूर्ति करने हेतू नकली सीमेंट बनाते है तथा अलग-अलग कम्पनी के खाली कट्टों में भरकर उन्हे असली सीमेंट के रुप में बेचते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण राजेश सिघंल पुत्र ओमकार सिघंल निवासी अग्रसैन बिहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर हाल पता नवाबगंज भगत सिंह रोड थाना कोतवाली नगर, मुदस्सिर पुत्र सिकन्दर निवासी सुजडू थाना कोतवाली नगर, अमन पुत्र सतेन्द्र निवासी हनुमान चौक भगत सिंह रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।(थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर एचएस-५४ए) है।
जिनके कब्जे से ४० कट्टे नकली सीमेंट अम्बुजा, २५ कट्टे नकली सीमेंट एसीसी गोल्ड, ०३ खाली कट्टे अलग-अलग मार्का, ८९ खाली कट्टे एसीसी गोल्ड मार्का, ३९९ खाली कट्टे अम्बुजा मार्का, ९५ खाली कट्टे अल्ट्राटैक मार्का, नकली सीमेंट बनानें के उपकरण- बाल्टी, फावडा, ०२ लोहे की सरिया, आरा, ब्लेड, ०२ छन्ना, ०२ कीप मय स्टैण्ड, ०१ धुरमुट, ०२ चाकू नाजायज, २३५०० रुपये नकद, गाडी पिकअप योद्धा न० यू०पी० १५ एफ०टी० ४७६८।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
प्रभारी निरी० बबलू सिंह, उ०नि० राहुल कुमार, का० रिंकू कुमार, चन्द्रभान, अजय कुमार, एसओजी 2 जनपद मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

