Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एक सरिया मिल के बाहर मजदूर की मौत से गुस्साएं सैंकड़ों ग्रामीणों ने शव मिल गेट के बाहर रख प्रदर्शन किया।हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल सहित मोके पर पहुची जहां घण्टो के अथक प्रयास एंव स्थानीय भाकियू नेताओं की दखल के बाद मुआवजे की घोषणा पर मिल प्रशासन एंव मृतक के परिजनों में समझोता हुआ

उधर पुलिस ने भी शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि थाना मंसूरपुर अंतर्गत ग्राम घासीपुरा में मोहसीन पुत्र सुलेमान नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित एक सरिया मिल में कुछ समय से मजदूरी का कार्य करता था।

परिजनों ने बताया की बीती ११ अगस्त को मिल में काम करते वक्त मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे मिल प्रशासन द्वारा पहले बेगराजपुर व् उसके बाद मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा था लेकिन बाद में मोहसिन को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई । बताया जा रहा है कि मोहसिन के चार छोटे-छोटे बच्चे भी हैं

जिसके चलते परिजनों द्वारा बीती देर रात्रि मोहसिन के शव को मिल के बाहर रख मुआवजे की मांग को लेकर मिल का गेट बंद कर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया गया। उधर नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित मिल में हंगामा व् प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मंसूरपुर अखिल चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया

लेकिन यहां ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भाकियू नेताओं अहसान त्यागी एंव अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मिल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया । जहां बाद में मिल प्रशासन द्वारा मुआवजे की घोषणा की गयी जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =