Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मौहल्ला गांधी कालोनी लिंक रोड से युवती के अपहरण का प्रयास करने वाले दबौचे

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालोनी लिंक रोड से युवती के अपहरण का प्रयास करने वाले दूसरे सम्प्रदाय के तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि गांधी कालोनी निवासी युवती का दूसरे सम्प्रदाय के तीन युवकों ने उस समय अपहरण का प्रयास किया था जब वह अपने भाई के साथ कार में सवार होकर जा रही थी।

आरेपियों ने भावना पैलेस के पास भाई बहन की कार को ओवरटैक कर रोका और कार में तोडफोड करते हुए युवती के अपहरण का प्रयास किया।

इस मामले में नई मंडी कोतवाली पर खालपार के फक्करशाह चौक निवासी अरमान, आरिफ और अजीम के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रात्रि में ही पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =