समाचार
पारिवारिक रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में दो पक्षों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर आज संघर्ष हो गया। संघर्ष में पथराव और फायरिंग के दौरान एक युवककी गोली लगने से मौत हो गयी ओर उसका चचेरा भाई घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पथराव और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और मंसूरपुर थाना प्रभारी केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरबालियान निवासी कवरपाल और उसका पडौसी धनसेठ पूर्व में भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष रह चुके है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पुलिस के अनुसार गांव का ही चन्द्र पुत्र हरपाल आज सवेरे कमरपाल के यहां मिलने के लिए आया था जब वह मुलाकात कर कमरपाल के घर से वापस लौट रहा था तो रास्ते में उसे धनसेठ ने रोक लिया। कहासुनी के बाद चन्द्र के साथ मारपीट कर दी गयी। इस मारपीट का कमरपाल कक्ष ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में झगडा हो गया। वहां जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि धनसेठ पक्ष के लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलायी गयी एक गोली कमलपाल के तीस वर्षीय पुत्र विपिन के सीने में जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। विपिन का चचेरा भाई अंकित पुत्र सुनहरा भी गोली लगने से घायल हो गया। पथराव व फायरिंग से गांव में अफरा तफरी के साथ दहशत फैल गयी। उधर जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस में हडकम्प मच गया। मंसूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। घायलों का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है इस मामले में तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
अवैध रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने अवैध रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने वाले तीन बदमाशों को तीन बुलेटप्रूफ जैकेट व शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ कोतवाली प्रभारी दीपक चर्तुवेदी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्त पर थे तभी उन्हे सूचना मिली कि मीरांपुर रोड पर स्थित बंद पडे ढाबे के टीनशेड के नीचे तीन बदमाश मौजूद है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने बताये गये स्थान की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों सुनील चन्द्रा पुत्र चन्द्रपाल निवासी मौहल्ला पछाला कस्बा मीरांपुर मूल निवासी गांव हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर, मानसिंह पुत्र घसीटू निवासी कासमपुर खोला व श्यामकिशन मेहरा पुत्र स्व0 किशन मेहरा निवासी विकास विहार मोहनपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन बुलेटप्रूफ जैकेट व दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकडे गये बदमाशों ने बताया कि 12/13 अक्टूबर की रात्रि में जानसठ पुलिस द्वारा पकडे गये रंजीत, मनीष ठाकुर व अमित ठाकुर उन्ही के गिरोह के सदस्य थे। उक्त लोग अवैध शस्त्रों की सप्लाई का कारोबार करते है। आरोपियों ने बताया कि श्यामकिशन मेहरा बुलेटप्रूफ जैकेट की सप्लाई करता है सुनील व मानसिंह उससे बुलेटप्रूफ जैकेट लेने के लिए आये थे। पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बुलेटप्रूफ जैकेट चेन्नई निवासी सुरेश से 50 से 55 हजार रूपये में खरीदकर लाता है और आगे 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 35 हजार में बेच देता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद जैकेटों में एक असली व दो नकली है व असली जैकेट दिखाकर उसके साथ नकली जैकेट बेचने वाला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
भाकियू कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन कर विद्युत विभाग से जुडी समस्याओ का प्रमुखता से उठाया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे नुमाईश मैदान स्टेडियम स्थित अधीक्षण अभियंता पश्चिमांचल के कार्यालय पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओ एवं किसानो ने बढाई जा रही बिजली की दरों तथा विद्यु विभाग से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता चौ.राकेश टिकैत ने की तथा धरने का नेतृत्व मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक सहित जनपदभर से सैकडो कार्यकर्ता तथा क्षेत्रिय ग्रामीण मौजूद रहे।
युवती के अपहरण का प्रयास करने वाले दबौचे
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालोनी लिंक रोड से युवती के अपहरण का प्रयास करने वाले दूसरे सम्प्रदाय के तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गांधी कालोनी निवासी युवती का दूसरे सम्प्रदाय के तीन युवकों ने उस समय अपहरण का प्रयास किया था जब वह अपने भाई के साथ कार में सवार होकर जा रही थी। आरेपियों ने भावना पैलेस के पास भाई बहन की कार को ओवरटैक कर रोका और कार में तोडफोड करते हुए युवती के अपहरण का प्रयास किया। इस मामले में नई मंडी कोतवाली पर खालपार के फक्करशाह चौक निवासी अरमान, आरिफ और अजीम के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रात्रि में ही पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
होटल कर्मियों ने परिवार के साथ मारपीट की
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के बाईपास पर स्थित गणपति ढाबे पर खराब खाने की शिकायत करने पर गांधी कालोनी निवासी परिवार के साथ होटल कर्मियों ने जमकर मारपीट की। परिवार की महिलाओं के साथ छेडछाड का भी आरोप है। मारपीट का शिकार हुई एक महिला गर्भवती थी। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाध्ां कालोनी निवासी परिवार आज सवेरे कहीं बाहर से अपने घर वापस लौट रहा था। उक्त परिवार भोजन करने के लिए बाईपास स्थित गणपति ढाबे पर रूका। आरोप है कि खराब भोजन की शिकायत करने पर ढाबे के मालिक व कर्मचारियों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोगों को बेरहमी से पीटा गया जिससे पूरा परिवार घायल हो गया। मारपीट का शिकार हुई एक महिला गर्भवती थी। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेडछाड भी की गयी। किसी प्रकार पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद वशिष्ठ द्वारा पाक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त दानिश पुत्र शौकीन नि0 काले का मकान शहाबुददीनपुर रोड थाना को0नगर मु0नगर को शहाबुददीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 शिव कुमार द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वॉछित अभियुक्त प्रवीण उर्फ डागर पुत्र सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश नि0 सरूरपुर खुर्द थाना सरूरपुर मेरठ को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जीत सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त गोविन्द पुत्र कमाल सिंह नि0 ग्राम नूरनगर थाना पुरकाजी मु0नगर को धमात नहर पुल से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा गैगेंस्टर अधि0 में वॉछित अभियुक्त नसीम पुत्र घसीटा नि0 मौ0 मुर्दापटटी कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 राधेश्याम यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त नासिर पुत्र हकीमुददीन नि0 सददीकनगर थाना खतौली मु0नगर को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावो थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वॉछित अभियुक्त नीरज पुत्र ओमपाल नि0 ग्राम सोण्टा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ग्राम सोण्टा से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त सालिम पुत्र सुक्खन नि0 तिसंग थाना जानसठ मु0नगर को कुतुबपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त अक्षय पुत्र सतपाल नि0 मुण्डभर थाना भौराकलां मु0नगर हाल पता सनराईज पब्लिक स्कूल के पास कस्बा व थाना बुढाना को हाल पता आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर प्र0नि0 संजीव कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त मुकेश पुत्र फेरू नि0 रसूलपुर जाटान थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त सचिन उर्फ चिन्ना पुत्र वेदपाल नि0 932 जनकपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को बझेडी अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं 01 चोरी की मो0सा0 पैशन रंग काला नं0 यूपी 15 पी 3285 बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 श्री संदीप कुमार मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र धनसिंह नि0 ग्राम मुबारिकपुर तिगाई थाना खतौली मु0नगर को मडकरीमपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
मंसूरपुर। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त दीपक उर्फ हिटलर पुत्र जयवीर नि0 ग्राम जोहरा थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ग्राम तौलतपुर ग्राम जौहरा तिरहा से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 25 पव्वे गोवा स्पेशल व्हीस्की बरामद किया गया।
बहन की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे दो भाईयों को टै्रक्टर ट्राली ने कुचला, एक मौत, एक गंभीर
मुजफ्फरनगर। बहन की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार दो भाईयों को गुड से लदी टै्रक्टर ट्राली ने कुचल डाला जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु मेरठ रैफर किया गया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा चरथावल निवासी सबी अहमद की पुत्री की नौ दिन बाद शादी होनी है। सबी अहमद के पुत्र 25 वर्षीय सुहैल उर्फ सोबी व 22 वर्षीय फहीम बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए गये थे बताया गया कि देर रात्रि दोनो भाई शादी के कार्ड बांटकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी हरसौली चैकपोस्ट के पास गुड से भरी टै्रक्टर ट्राली ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल डाला। इस हादसे में सुहैल उर्फ सोबी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि फहीम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। युवक की मौत और उसके भाई के घायल होने से विवाह होने वाले परिवार में केहराम मचा हुआ है।
कांग्रेस नेत्री के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। वयोवृद्ध महिला कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेविका सरोज जैन का बीती देर रात्रि उनके निवास पर निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड गयी। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ रोड निवासी सुरेंद्रनगर निवासी 94 वर्षीय सरोज जैन कांग्रेस नेत्री थी। वे गिरधारी लैल मैमो. जैन स्कूल की संस्थापिका भी थी। बीती देर रात्रि सरोज जैन का उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों व परिचितकों का जमावडा लग गया। आज सवेरे नई मंडी स्थित शमशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र गंधर्व जैन ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
शहर के कई वार्डो में सफाई करायी
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर वार्ड संख्या १५ व १६ श्रीमती कैलासो देवी एवं श्रीमती उमा देवी के वार्ड में दीपक पैलेस के पीछे वाली साइड तथा शाहबुद्दीनपुर रोड के बगल में संकीर्ण नालों की मैनुअली सफाई कराई गई तथा वार्ड संख्या १९ श्री प्रियांशु जैन माननीय सभासद के वार्ड में मंडी श्मशान घाट से लेकर बाबूराम गेट साइड मैं मैनुअली सफाई का कार्य कराया गया। मदीना चौक से कब्रिस्तान साइड के डिवाइडर की घास कटवा कर पूरी तरह सफाई कराई गई इसके ३ वार्ड संख्या ४६ में श्रीमती सरिता उर्फ सादिया माननीय सभासद के वार्ड में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई। साथी वार्ड संख्या १३ श्री अरविंद धनगर माननीय सभासद के वार्ड आनंदपुरी क्षेत्र तथा कच्ची सड़क पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।
किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानो की समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संगठन ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हो धरना प्रदर्शन किया।
किसानो के बकाया गन्ना भुगतान,खाद,बीज व ट्रान्सफार्मर बदलवाने आदि किसानो व क्षेत्र से जुडी समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियो ने डीएम कार्यालय पर एकत्रित हो धरना प्रदर्शन किया एवं किया एवं जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौपा। एडीएम अमित कुमार के आश्वासन के पश्चात किसानो का धरना समाप्त हो गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने की तथा संचालन राजवीर सिह ने किया।
मुजफ्फरनगर में उपभोक्ताओं के करोड़ो रूपये डकार गया विद्युत विभाग, बिल ठीक करने के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ किया जा रहा धोखा
मुजफ्फरनगर। बिजली के बढ़े बिल ठीक करने के नाम पर विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ खेल कर दिया। आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारी उपभोक्ताओं का लाखों रुपये डकार गए। उपभोक्ताओं के सामने मामला तब आया, जब बिल जमा करने के बाद भी बकाया उनके नए बिल में जुड़ कर आ गए। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से की है।
विद्युत निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से उपभोक्ताओं के साथ खेल कर दिया गया। सैकड़ों ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बिजली का बिल ठीक करने के बहाने जमा की गई सारी राशि डकार ली गई। उपभोक्ताओं को जो रसीद दी गई वह फर्जी निकली। रसीद का प्रारूप असली के जैसा ही है। उसी कंप्यूटर से निकाल कर दी गई, जिससे असली रसीद निकलती है।
साउथ अंबा विहार की दृक्षा ने एक उपभोक्ताओं की सूची और फर्जी बिल संलग्न कर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से शिकायत की है। दृक्षा ने शिकायत में कहा है कि अधिशासी अभियंता नगर पंकज कुमार की आईडी पंकज के-9 के आधार पर ही घालमेल किया है।
बकाएदार उपभोक्ताओं से पूरा धन लेकर राशि की रसीद आईडी पंकज के-9 पर काट कर दे दी गई। भुगतान स्वयं रखकर यह धन सिक्योरिटी दर्शाकर डाल दिया गया। इस मामले में शामिल अफसरों और लिपिकों के खिलाफ जांच की मांग की गई है।
पांच-छह लाख का मामला हैः पंकज
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता नगर पंकज कुमार का कहना है कि कुछ उपभोक्ताओं के साथ धोखा हुआ है। जो फर्जी रसीद दी गई है, इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर ने गड़बड़ी की है। अब मामला सामने आ रहा है। लगभग पांच-छह लाख का मामला है। सौ के लगभग उपभोक्ता है। पहले मामला मेरे संज्ञान में नहीं था।
कंप्यूटर ऑपरेटर की हो चुकी है मौत
विद्युत निगम के जिस कंप्यूटर ऑपरेटर पर खेल करने का आरोप लगाया है, उसकी आठ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। यह जानकारी खुद अधिशासी अभियंता ने दी।
पूरे मामले की होगी जांच
अधीक्षण अभियंता योगेंद्रपाल सिंह का कहना है कि बिजली के बिल की फर्जी रसीद दिए जाने का मामला मंगलवार को ही मेरे संज्ञान में आया है। यह मामला गंभीर है, इसकी एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

