Budaun गांव डहरपुर और बिहारीपुर के बीच में चाकू से गोदकर युवक की हत्या
Budaun दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गांव डहरपुर और बिहारीपुर के बीच 20 वर्षीय युवक अवधेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अवधेश बिहारीपुर गांव का रहने वाला था। वह हजरतपुर में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था।
अवधेश बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हजरतपुर से घर लौट रहा था। डहरपुर से बिहारीपुर गांव पैदल जाने के दौरान तीन लोगों ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। उसको कई चाकू मारे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची Budaun पुलिस विभाग को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। रात में उसे ही बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने हत्या क्यों की, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

