Dhirendra Krishna Shastri को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत
Dhirendra Krishna Shastri को हत्या की धमकी देने के मामले में बरेली के युवक अनस अंसारी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने रिमांड का प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया। उसे जमानत मिल गई है। इसके बाद पुलिस ने नोटिस तामील कर आरोपी को छोड़ दिया।
रविवार को रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अनस अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा Dhirendra Krishna Shastri को जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। इन स्क्रीनशॉट को ट्वीट कर मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस ने रविवार को ही आरोपी को पकड़ लिया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

