Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गिरी मकान की छत- कोई जनहानि नहीं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देर रात हुई झमाझम बारिश से एक महिला के कच्चे मकान की छत गिर गई। परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे इसलिए हादसा टल गया। बारिश के चलते शहर और कस्बों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर रात झमाझम बारिश हुई।

बारिश के चलते चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना में एक गरीब महिला फहमीदा के मकान के कमरे की छत गिर गई। महिला उस समय बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सो रही थी। छत के मलबे के नीचे दबकर काफी सामान खराब हो गया। बारिश के पानी के चलते गांव देहात में कई वाहन गड्ढों में फंस गए। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

देर रात हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शनिवार सुबह का तापमान २२.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के सापेक्ष शनिवार के तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह का तापमान २५.८ डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार, देर रात ५६.६ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को १६.४ एमएम बारिश हुई थी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। गन्ने की फसल को इस बारिश से काफी लाभ पहुंचेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =