उत्तर प्रदेश

Lucknow: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद AKTU ने जारी किया jee mains काउंसलिंग शेड्यूल

Lucknow: सुप्रीम कोर्ट ने AKTU  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक सहित अन्य सीयूईटी के तहत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू करने की अनुमति देते हुए विश्वविद्यालय को बड़ी राहत दी है.कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में समन्वयक प्रो. अरूण कुमार तिवारी के नेतृत्व में राउंड वन की काउंसलिंग में जेईई मेंस के तहत बीटेक में और नाटा के तहत एडमिशन के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक 15 सितंबर से17 सितंबर के बीच होगा.

वहीं सीयूईटी यूजी और पीजी ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और सीट लॉक 16 सितंबर से 18 सितंबर के बीच होगी. जबकि जेईई मेंस और नाटा की पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 18 सितंबर को किया जाएगा. सीयूईटी यूजी और पीजी के लिए सीट एलॉटमेंट 19 सितंबर को किया जाएगा.

दूसरे राउंड की काउंसलिंग इस तारीख पर
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जेईई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 22 सितंबर को होगा. यूईटी यूजी और पीजी के लिए सीट एलॉटमेंट 23 सितंबर को किया जाएगा. जबकि तीसरे राउंड के लिए जेईई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 26 सितंबर और सीयूईटी यूजी और पीजी के लिए सीट एलॉटमेंट 27 सितंबर को किया जाएगा.चौथे राउंड के लिए जेईई मेंस और नाटा के तहत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट एलॉटमेंट 28 सितंबर और सीयूईटी यूजी और पीजी के लिए सीट एलॉटमेंट 29 सितंबर को किया जाएगा.

पांचवा राउंड 30 सितंबर से शुरू होगा. छठा राउंड चार अक्टूबर से शुरू होगा. वहीं कैंडिडेट की फिजिकल रिपोर्टिंग 11 अक्टूबर को होगी. इसी के साथ काउंसलिंग पूरी हो जाएगी. प्रवक्ता पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीटेक में एडमिशन जेईई की रैंकिंग के आधार पर, वहीं सीयूईटी के तहत बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीफैड, बीडेस, बीटेक लेटरल, बीफार्मा लेटरल, एमबीए इंटीग्रेटेड, एमसीए इंटीग्रेटेड में एडमिशन होगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =