Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: देश का पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा चंहुमुखी विकासः गुम्बर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। विश्व में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही मे आयोजित जी-20 की की सफल बैठक इस बात का प्रमाण है कि वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान बडा है। जी-20 की सफलता हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

गांधी नगर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में सहारनपुर के नगर विधायक राजीव गुम्बर ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होने का कि पीएम आवास योजना, किसान समृद्धि योजना, आज विश्वकर्मा दिवस पर अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्वकर्मा सम्मान योजना। जिसके तहत सरकार द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण एवं करीब 15000 रूपये कीमत की टूल्स किट प्रदान की जाएगीं।

सरकार की मंशा है कि हर हाथ को काम मिले। गरीबी व बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार ने इस दिशा में विभिन्न योजनाए क्रियान्वित की है। जिनका पात्र व्यक्तियां को लाभ मिल सकेगा। भाजपा नेता राजीव गुम्बर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें कल रक्तदान शिविर का लगाया जाएगा। सेवा पखवाडे के अर्न्तगत अलग-अलग स्थानो पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल,वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, वरिष्ठ नेता संजयगर्ग, रमेश खुराना आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =