उत्तर प्रदेश

Rashtriya Bajrang Dal ने Amroha एसपी दफ्तर में किया प्रदर्शन: सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप

Rashtriya Bajrang Dal ने Amroha एसपी दफ्तर में किया प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा में सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। थानेदार पर भी समझौता करने का दवाब बनाया। दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rashtriya Bajrang Dal के जिलाध्यक्ष अंकित सैनी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि 19 सितंबर को ढबारसी में परंपरागत तरीके से गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा निकल जा रही थी।

Rashtriya Bajrang Dal संगठन के लोग शामिल थे। इस दौरान ढबारसी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। गाल-गलौज करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा में बाधा डालने का कार्य किया।

इतना ही नहीं उसी दिन रात 11 बजे आदमपुर थानाध्यक्ष ने संगठन के जिला मंत्री दीपांशु कश्यप के दादा को हिरासत में लेकर फैसला करने के लिए दबाव बनाया। घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

इस दौरान सचिन राणा, गौरव गिरी, अनिल सिंह, सोविंदर राणा, तुषार कश्यप, प्रीत गोस्वामी, टीनू गोस्वामी, प्रिंस गोस्वामी, परमदीप, विनय दिवाकर, विवेक, निशांत राणा आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + ten =