उत्तर प्रदेश

Amroha: विवाहिता नीरज का शव फंदे पर लटका मिला, खुश नहीं थे ससुराल वाले

Amroha:  हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी मोमराज सिंह ने अपनी बेटी नीरज (23) की शादी पांच वर्ष पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के सुल्तानठेर मोहम्मदपुर गांव निवासी समरपाल के साथ की थी। उनका कहना है कि शादी में हैसियत से भी अधिक दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे।

कम दहेज बताकर नीरज को प्रताड़ित करते थे। उसका पति आए दिन मारपीट करता था। सोमवार की सुबह नीरज का उसकी सास व देवर से विवाद हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे नीरज का शव गांव निवासी के खेत में पॉपुलर के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। 

मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति, सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। हसनपुर से नायब तहसीलदार को बुलाया गया। 

सूचना पाकर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह, एसएसआई ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान मृतका के पिता ने पति, सास, देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हसनपुर के नायब तहसीलदार को बुलाकर उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। उसने खुदकुशी की है। तहरीर मिलने पर मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

जिस विवाहिता का शव खेत में पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला, उसके पिता मोमराज सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनको बेटी की मौत की जानकारी मिली तो फौरन यहां पर पहुंचे। इस दौरान उनको ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उसके साथ मारपीट की गई थी।

इसके बाद सुबह नौ बजे से वह गायब हो गई। मगर ससुराल वालों ने उसे तलाश नहीं किया। उनको भी सूचना नहीं दी गई। उनकाे अन्य किसी ग्रामीण ने फोन कर मौत की खबर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =