उत्तर प्रदेश

Hardoi की निष्ठा की लखनऊ में पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या

Hardoi  आलू तोक उत्तरी की रहने वाली 20 वर्षीय निष्ठा की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई. निष्ठा BBD यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात एक पार्टी के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. कोतवाली शहर इलाके के आलू थोक उत्तरी निवासी संतोष तिवारी कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर के तौर पर तैनात हैं.

उनको एक पुत्र और एक पुत्री है. निष्ठा अपने भाई से बड़ी थी. छोटा भाई रिशु है. संतोष तिवारी के घर में इस वक्त सन्नाटा पसरा हुआ है. संतोष तिवारी की मां और उनका छोटा बेटा रिशु घर पर मौजूद है लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. वैसे संतोष तिवारी सांडी थाने के घमईया गांव के मूल निवासी हैं जो बीते कई दशकों से आलू थोक उत्तरी में रह रहे हैं.

संतोष तिवारी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ निकल गए थे, इसके बाद अब कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मृतका के शव को हरदोई लाया जाएगा. जानकारी करने पर पता चला कि अभी 16 या 17 तारीख को ही निष्ठा अपने घर से लखनऊ गई थी जहां लखनऊ में चिनहट के दयाल रेजीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट में बुधवार आधी रात दारू पार्टी हुई. इसी दौरान संदिग्ध हालात में गोली चली.

गोली निष्ठा को लगी जिसके बाद गंभीर हालत में निष्ठा को उसके दोस्त लोहिया अस्पताल ले गए. पुलिस के मुताबिक लोहिया में छात्रा और उसके परिवार के बारे में लिखा-पढ़ी कराकर दोस्त भाग लिए. डॉक्टरों ने निष्ठा को मृत घोषित कर दिया. तड़के साढ़े तीन बजे हॉस्पिटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी पर हरदोई से पहुंचे पिता ने चिनहट थाने में दोस्त आदित्य पाठक पर हत्या का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =