उत्तर प्रदेश

Agra: घूस लेते पकड़ गया फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स कार्यालय में तैनात रिश्वतखोर अजय (मिठाई वाला बाबू )

Agra  उप निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स कार्यालय में तैनात बाबू अजय कुमार यादव के घर से विजिलेंस ने 1.50 लाख रुपये नकदी और बरामद की है। इसमें से 1 लाख रुपये शिकायतकर्ता भवानी शंकर ने उसे 25 सितंबर को दिए थे। शनिवार को आरोपी बाबू को विजिलेंस कोर्ट मेरठ में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मथुरा स्थित गोकुल के रहने वाले भवानी शंकर की शिकायत पर विजिलेंस ने उप निबंधक फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स कार्यालय के बाबू को शुक्रवार 1 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। भवानी शंकर की श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुल नाम से समिति पंजीकृत थी। वर्ष 2020 में समिति को पूर्व उप निबंधक ने निरस्त कर दिया था।

भवानी शंकर की समिति की बहाली के लिए आरोपी बाबू 2 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस की पूछताछ में आरोपी बाबू से 25 सितंबर को ली गई रकम के बारे में पूछा। उसकी निशानदेही पर सेक्टर 10 में किराये के मकान से यह रकम बरामद की गई। घर में 1.50 लाख रुपये मिले। बाबू ने बताया कि 50 हजार रुपये उसके अपने हैं।

एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि बरामद 50 हजार रुपये लिखापढ़ी में जमा कराए गए हैं। इसे आरोपी बाद में कोर्ट से मुक्त करा सकता है। आरोपी को शनिवार मेरठ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =