वैश्विक

खालिस्तान  भारत पर उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इजरायल पर किया-Gurpatwant Singh Pannu

खालिस्तानी Gurpatwant Singh Pannu का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देता दिख रहा है. पन्नू ने कहा है कि इजरायल पर आज फिलिस्तीन का हमला हो रहा है. पीएम मोदी को इस हमले से सबक लेने की जरूरत है. वह आगे कहता नजर आ रहा है कि यदि भारत ने पंजाब पर अपना कब्जा जारी रखा तो इसकी प्रतिक्रिया होगी और पीएम मोदी इसके लिए जिम्मेदार होंगे.

खालिस्तान  भारत पर उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इजरायल पर पिछले दिनों किया है. भारत की सरकार और सीएम भगवंत मान को पन्नू ने इजरायल में हमास के हमले से सीख लेने की सलाह दी है. हम पंजाब को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं. इसे आजाद करवा कर ही हम दम लेंगे.

Gurpatwant Singh Pannu वीडियो में कहता दिख रहा है कि इजरायल पर आज फिलिस्तीन हमला कर रहा है. इजरायल की तर्ज पर भारत ने पंजाब पर नियंत्रण हासिल करने का काम किया है. यदि भारत हिंसा करेगा तो हम भी हिंसा शुरू कर देंगे. पन्नू इस वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि यदि भारत ने पंजाब पर अपना अतिक्रमण जारी रखा तो निश्चित रूप से इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. इसके लिए पीएम मोदी और भारत सरकार जिम्मेदार होगी. सिख फॉर जस्टिस वोटिंग में विश्वास रखता है. आप भी वोट पर अपना भरोसा दिखाएं…पंजाब के अलग होने का दिन नजदीक आ गया है.

Gurpatwant Singh Pannu ने कहा कि यदि पंजाब में रहने वाले लोग फिलिस्तीन की तरह हिंसा शुरू कर दें तो स्थिति विध्वंसक होती नजर आएगी. पंजाब को भारत आजाद करने का काम करे. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उसे भी इजरायल की तरह भयानक मंजर देखना पड़ सकता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + twelve =