उत्तर प्रदेश

Bareilly: छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को फेंक दिया ट्रेन आगे, कट गए हाथ और दोनों पैर

Bareilly शोहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को ट्रेन आगे फेंक दिया. इस घटना में छात्रा का एक हाथ और दोनों पैर कट गए. कई हड्डियां भी टूट गई. छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. पूरा मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन का है.

इंटर की छात्रा सीबीगंज के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी. रास्ते में एक शोहदा और उसका साथी उसे परेशान करता था. परिवार वालों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने शोहदों की शिकायत उनके घरवालों से की थी. जिसके बाद मंगलवार को जब छात्रा कोचिंग से लौट रही थी तो खड़ौआ रेलवे क्रासिंग के पास गंभीर हालत में मिली, उसका एक हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे.

परिवार के मुताबिक छात्रा ने बताया कि दोनों शोहदों ने ही उसे ट्रेन के आगे फेंककर जान से मारने की कोशिश की. फिलहाल छात्र की हालात गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अभी यह बात कन्फर्म नहीं है कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया है. परिवार वालों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी का नाम सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

उधर परिवार वालों का कहना है कि आरोपी और उसका साथी लड़की को पिछले दो महीने से परेशान कर रहा था. उनका कहना है कि गांव का ही एक युवक और उसके साथी पसहहले दो महीने से उसे परेशान कर रहे थे. इसकी शिकायत उन्होंने आरोपी के घरवालों से भी की थी. बता दें कि पीड़िता की ताई गांव की प्रधान हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21672 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + nine =