Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar शहर रामलीला 12 अक्टूबर से शुरू – दीपक मित्तल

Muzaffarnagar शहर रामलीला कमेटी द्वारा प्रायोजित श्री रामलीला का मंचन कल 12 की रात्रि से अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए शहर रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि कल रात्रि 8 बजे बजे टाउन हॉल के मैदान में रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा

प्रथम दिवस श्री गणेश के पूजन के साथ नारद मोह का मंचन होगा दीपक मित्तल ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि इस बार पूरी रामलीला के दौरान रामायण वाचन का कार्यक्रम रविंद्र गुप्ता करेंगे जबकि सिंगारी का कार्य स्वराज पाल को सोपा गया है

टाउन हॉल रामलीला के मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग और अजय गर्ग हैं इस बार रामलीला के लिए टाउन हॉल के मैदान में माताओ व बहनों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है. रामलीला के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल उप मंत्री अनमोल सिंघल सुखदेव मित्तल नवीन गुप्ता ठेकेदार संजय गोयल ठेकेदार आनंद प्रकाश अग्रवाल अवनीश ठेकेदार अनिल सोनी वैभव मित्तल और रजत गोयल जैसे श्रद्धालु भक्तजन लगे हुए हैं

दीपक मित्तल ने नगर वासियों से धार्मिक अपील की है कि वह समय निकालकर सपरिवार टाउन हॉल के मैदान में उपस्थित होकर रामलीला का आनंद लें और अपनी भक्ति भावना का परिचय दें

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + thirteen =