Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ईजराइल पर आतंकवादी हमले के विरोध में दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। ईजराइल पर आतंकवादी हमलावरों व उनका समर्थन करने वालों के विरुद्ध क्रांति सेना व शिवसेना ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया । आज शिव सेना व क्रांति सेना कार्यकर्ता प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर यहां से जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और वहा प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमन्त्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा की पिछले दिनों इजराइल पर इस्लामी आतंकवादी संगठन हमास के द्वारा जोरदार हमले किए गए और महिलाओं एवं बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ बर्बर अत्याचार किए गए आतंकवादियों की इस बर्रबर कार्रवाई से विश्व के अनेक देशों में कड़ा रोष व्यक्त किया है। जहां हमास के आतंकवादी संगठन द्वारा इंसानियत को शर्मसार किया गया है

वही भारत में बैठे कुछ आतंकवाद समर्थक हमास का समर्थन कर रहे हैं ऐसे लोगो के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए द्य क्रांति सेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर व शिव सेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी ने कहा की हुए कहा कि अगर कल भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो भारत मे आतंकवादियों का समर्थन करने वाले नेता पाकिस्तान का भी समर्थन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

जबकि सर्वविदित है कि इस्लामी का आतंकवाद आज भारत समेत विश्व के अनेक देशों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।इसलिए ऐसे आतंकवादियों के विरूध व उनका समर्थन करने वाले कट्टरपंथियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही सरकार को करने की आवश्यकता है ताकि विश्व से आतंकवाद का खात्मा हो और विश्व में शांति स्थापित हो सके।

प्रदर्शन में मुख्य रूप में प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, प्रदेश उपप्रमुख डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर,जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, मंगतराम, संजय गोयल, ललित रूहेला, शैलेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, योगेंद्र सैनी, शैकी शर्मा, सचिन जोगी, सुनील सैनी, प्रभात, अंकित वर्मा, अमित कुमार, सचिन प्रजापति, देश मित्र, टिंकू, दीपक, अनुज, बिजेंदर, सोहनलाल, सोनू, निराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =