Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: आतंकवादी संगठन हमास के पुतले को फूंककर जताया रोष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आज हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में आतंकवादी संगठन हमास के पुतले को लाठी डंडों से पीटते हुए आग के हवाले किया गया। समिति से जुड़े हुए सभी संगठन शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में इकट्ठा हुए, वहां से नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकी संगठन हमास का पुतला फूंका।

श्री नरेंद्र पवार ने बताया कि गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायली निर्दोष महिलाओं, पुरुषो पर किए गए कायरता पूर्ण हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं की हैदराबाद के भाई जान और जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता महबूबा मुफ्ती द्वारा आतंकी संगठन हमास का समर्थन करना हमास की बी टीम की ओर इशारा करता है और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हमास के समर्थन में निकाली गयी रैली वो भी उनकी बी टीम की ओर इशारा करती है

हमारी सरकार से मांग है की ऐसे लोगों की जांच कराकर इनके खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की जाए, उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। हमें ऐसा लगता है कि इनके तार अरब देशों से जुड़े हुए हैं जो इन्हें फंडिंग करते हैं, इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई भी की जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 5 =