Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar:  श्री राम की लीला मंचन का किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शिवराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह के द्वारा प्रभु श्री गणेश की आरती व श्री रामायण जी की आरती कर फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया गया

इस अवसर विपिन कुमार सिंह जी द्वारा रामपुरी में ३७ वर्षों से हो रहे श्री रामलीला मंचन की सराहना करते हुए श्री राम लीला कमेटी रामपुरी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और पात्रों को शुभकामनाएं दी भूरी भूरी प्रशंसा कर सराहना की और कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनकर सम्मानित किया गया प्रतीक चिन्ह के रूप में रामायण जी ग्रंथ भेंट किया

इस शुभारंभ के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त किया और समस्त रामपुरी वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग की सराहना की और कहा कि डॉक्टर विपिन कुमार सिंह द्वारा हमेशा बड़े भाई की तरह स्नेह मिलता है और श्री रामलीला मंचन में एक बड़ा सहयोग उनके द्वारा हमेशा दिया जाता है

इस अवसर पर व्यास पीठ पर मौजूद देवशरण शास्त्री जी ने भी अपने विचार रखे और इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी धीमान नीरज कौशिक महामंत्री व निर्देशक आयुष नवीन निशांत गगन जिंदल सतेन्द्र त्यागी निर्देशक अमित तिवारी शौर्य सिंह सक्षम त्यागी कनिष्क अभी धीमान हर्षित शर्मा अंशु शर्मा वंश शर्मा कार्तिक गौरीकांत त्यागी आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =