Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: टाउन हॉल में विधि विधान से कथा का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।टाउन हॉल में गत रात्रि से शहर रामलीला विधि और विधान के साथ शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ कराया और बाद में विश्व रतन आदि अतिथियों के साथ प्रभु श्री राम की आरती कराकर लीलाओं का मंचन शुरू कराया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि हवन पूजन का कार्यक्रम पंडित भुवनेश कपिल ने संपन्न कराया इससे पूर्व दिन तीसरे पहर स्वरूपों का पूजन कर, स्टेज कोकीला गया, ताकि अनुष्ठान की इस लीला में कोई भी बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही सभी स्वरूपों को जनेऊ धारण कर उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना कर छाया दान कराया गया

अब यह स्वरूप रामलीला के संपूर्ण होने तक सनातन धर्म कैंपस में ही रहेंगे। दीपक मित्तल ने आगे बताया कि श्री रामलीला की शुरुआत गणेश पूजन से हुई और बाद में नारद मोह का मंचन किया गया।

जिसमें विष्णु जी के अवतार की सर्वत्र सराहना हुई कल रामलीला के प्रथम दिवस मेरठ से आए एक कलाकार ने श्री हनुमान जी की सुंदर प्रस्तुति दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत की जिसकी सभी ने मुक्त कांठ से प्रशंसा की इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग उप मंत्री अनमोल सिंघल कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल नवीन गुप्ता ठेकेदार संजय गोयल ठेकेदार वैभव मित्तल रजत गोयल नितिन नामदेव कमलकांत शर्मा जगन्नाथ रोहेला अनुराग शर्मा पुष्पेंद्र शोभित गुप्ता अनमोल मित्तल नंदकिशोर नंदू अमित एडवोकेट गौरव गर्ग सागर स्रह्नक्कहृ4 प्रवीण स्रह्नक्कहृ4चल प्रशांत और अतुल गर्ग ने किया रामायण वचन का कार्य रविंद्र गुप्ता द्वारा किया गया जबकि सिंगारी का कार्य स्वराज पाल ने किया रामलीला के निर्देशक के रूप में साधु राम गर्ग और अजय गर्ग ने लीलाओं का मंचन संपन्न कराया ढ्ढ टाउन हॉल की रामलीला में प्रथम दिवस ही दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =