Muzaffarnagar: १२ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण
तितावी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना तितावी पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण कर शातिर हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा को १२ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को तितावी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशादेही से आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाक्षेत्र तितावी के ग्राम नूनाखेड़ा में अभियुक्त द्वारा ०१ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी।
गठित टीम द्वारा १२ घण्टे के अन्दर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमरपाल उपरोक्त द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त तथा मृतक आपस में सगे भाई थे तथा दोनो में पैत्तृक सम्पत्ति के बटवारे को लेकर विवाद था। जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह, व०उ०नि० प्रवीण कुमार शर्मा, है. कां. देवेंद्र, कां. अमित कुमार थाना तितावी शामिल रहे।

