Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar टाउन हाल की रामलीला में…  ऋषि कन्या वेदवती ने जब रावण को दिया श्राप

Ralila_Muzaffarnagar टाउन हॉल के मैदान में स्थित शहर रामलीला में दूसरे दिन रावण का भाइयों सहित ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करना एवं रावण वेदवती संवाद तथा जानकी जन्म का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया
उपरोक्त जानकारी देते हुए शहर रामलीला कमेटी के सचिव सतीश गर्ग ने बताया की शहर रामलीला में दूसरे दिन टाउन हॉल के मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि स्वीट्स के राहुल उपस्थित हुए
जिनका प्रबंध समिति ने यथोचित सम्मान सत्कार किया प् उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान वेदवती संवाद ने दर्शकों को काफी भाव विभोर कर दिया जंगल में जिस समय रावण ऋषि कन्या वेदवती को देखा है प् तो वह उसे पर मोहित होकर आसक्त हो जाता है प् और उसे अपने साथ चलने के लिए विवश करता है प् जैसे ही रावण वेदवती को स्पर्श करता है
तभी वह ऋषि कन्या रावण को श्राप दे देती है कि मैं स्वर्ग लोक को जा रही हूंए अगले जन्म में मैं तेरी ही मृत्यु का कारण बनूंगी प् यह कहकर उस ऋषि कन्या ने प्राणों का त्याग किया प् सतीश गर्ग ने बताया कि इस बार रावण का अभिनय कमलकांतए वेदवती प्रांजल त्यागीए कुंभकरण रौनक शर्माए विभीषण का रोल हितेश मरीज का अभिनय अमन तथा मेघनाथ का रोल नितिन नामदेव कर रहे हैं
ऋषि और मुनियों में मनमोहन शुक्लाए स्वराज पालए मुकेश पालए वंश नामदेव और जानकी के रूप में अक्षिता अभिनय कर रही हैं उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि रामलीला में शिवचरण गर्ग ,दीपक मित्तल, नीरज अग्रवाल, साधुराम गर्ग,अजय गर्ग, सुशील गोयल, नितिन नामदेव,अंजुल जगन्नाथ रोहेला, वैभव मित्तल रजत गोयल शोभित गुप्ता, प्रवीण कुच्छल नरेश संगल विपिन संगल किताबें वालेए अनमोल सिंगल एवं डॉक्टर संजय अग्रवाल आदि का उल्लेखनीय सहयोग व योगदान मिला
गत रात्रि भी टाउन हॉल के मैदान में रामलीला देखने वाले दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली और सभी ने मंचन कर रहे कलाकारों का तालियां बजाकर हौसला अफजाई की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =