Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पित्तर विसर्जन श्राद्ध अमावस्या पर Muzaffarnagar शनिधाम में हुआ पंचामृत अभिषेक, भण्डारा

Muzaffarnagar ।चरथावल मोड़ स्थित श्री शनि धाम मंदिर के प्रांगण में आज पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर एक बड़ा आयोजन आयोजित किया गया प् उपरोक्त जानकारी देते हुए शनि धाम प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया की गत 30 वर्षों के बाद सर्व पितृ विसर्जन श्राद्ध अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है

जो इस वर्ष की आखिरी शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी. इस दौरान जो भक्त शनिदेव के दर्शन करए दान पूजन करेंगेए उन्हें पितरों का भी आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने बताया कि शनि धाम पर प्रात 7:00 बजे से मानव कल्याण परिषद के सौजन्य से प्रेम प्रकाश अरोड़ा व अन्य साथियों के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया

इसके उपरांत 31 मुख्य यजमानों द्वारा शनि देव का पंचामृत अभिषेक किया गया प् बाद में महा आरती वह भंडारे का आयोजन किया गया प् अमावस्या के अवसर पर शनि देव को छप्पन भोग राजीव जैन के सौजन्य से तथा विशाल भंडारा हिमांशु कुमार के सौजन्य से संपन्न कराया गया. प्रातः काल से ही शनि धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र रही

शनिश्चरी अमावस्या के इस मौके पर महा आरती के मुख्य यजमान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बने इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर मुकेश चौधरी नरेंद्र पवार साधू आदि ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया

शनिश्चरी अमावस्या पर पितरों की शांति और दान पूजन के लिए समस्त हवन पूजन व अन्य धार्मिक कार्य क्रम पंडित केशवानंद पंत सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार तथा पंडित संतोष मिश्रा वह शिवम मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराये

बाद में सिद्ध पीठ वाले गुरु जी संजय कुमार ने श्रद्धालुओं को बताया कि मानव जीवन में पितरों का बड़ा महत्व है और जो इंसान अपने पितरों को तृप्त कर देता है वह पूरे वर्ष धन.धान्य से परिपूर्ण होकर सुखों का उपभोग करता है शनि धाम पर इस कार्यक्रम में सेवक आशीष सतीश अनिल प्रदीप आदि का उल्लेखनीय सहयोग मिला.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21759 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 3 =