Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्यूबवेलों का ताला खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट आदि सामान चोरी किया

बुढ़ाना। आज दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने मास्टर चाभी से पांच ट्यूबवेलों का ताला खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट व अन्य सामान चोरी कर किसानों में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बडकता निवासी आशु पुत्र मुखिया अशोक राजपूत, मांगा पुत्र बिशंभर राजपूत, बालेश पुत्र शिवचरण राजपूत, कृष्ण पुत्र जसवंत राजपूत और देवेंद्र पुत्र बिशंभर राजपूत की ट्यूबवेल का ताला मास्टर चाभी से खोलकर उसमें रखा विद्युत केबल, स्टार्टर, घड़ी, कटाउट और ट्यूबवेल संबंधित अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरों ने इस बार नया ट्रेंड अपनाया है। पहले चोर ट्यूबवेलों पर नकब लगाकर चोरी करते थे लेकिन अब मास्टर चाभी से सभी ट्यूबवेलों का बारी बारी से ताला खोलकर सभी सामान चोरी कर लिया।

घटना का पता किसानों को आज अल सुबह तब लगा जब वे अपने अपने खेतों में आये।

चोरी की इस घटना से जहां सभी किसान सकते में हैं वहीं अन्य किसानों में भी भर बना हुआ है।

हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है लेकिन एक ही रात में चोरी की पांच घटनाओं से किसान दहशत में हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =