उत्तर प्रदेश

मथुरा जिले में शुक्रवार की रात भीषण हादसा- नहर में गिरी ईको गाड़ी, चार लोगों की मौत

मथुरा जिले में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक ईको गाड़ी हरियाणा के गांव हसनपुर जा रही थी। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। ये लोग बदायूं जनपद के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास इनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। 

हादसे में कुंवर पाल पुत्र किशोरी लाल, ऋषि पुत्र किशोरी, मोहन श्याम निवासी गांव हसनपुर (हरियाणा), लक्ष्मी नारायण पुत्र राजेंद्र निवासी उझानी (बदायूं) की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु पुत्र अशोक, पलक पुत्री सोनू, भीम पुत्र सोनू और हेमंत घायल हुए हैं। 

शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की जांच की जा रही है। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seventeen =