News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पटेलनगर में श्रीराम जन्म की भव्य लीला का मंचन
जादू शो देखकर रोमांचित हुए दर्शकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री आदर्श रामलीला भवन समिति द्वारा पटेलनगर में प्रभु श्रीराम जन्म लीला का सुन्दर और भाव विभोर कर देने वाला मंचन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंचीय प्रस्तुतियों के कारण दर्शकों को भी अयोध्या जी में ही उपस्थिति का अहसास हुआ। श्रीराम ने जब अयोध्या में अपने तीनों भाईयों के साथ अवतार लिया तो दशरथ के महल से लेकर अयोध्या की गरीब कुटिया तक हर्ष और उल्लास के प्रकाश से रोशन हो गई। चारों ओर हर्ष का वातावरण बना, मिठाईयां और उपहार बांटे गये। इसी के साथ भगवान शंकर का भी वानर अवतार हुआ, तो भगवान भोलेनाथ राजा दशरथ के आंगन में छाई खुशियों में नाचने झूमने के लिए मदारी का स्वरूप लेकर अयोध्या पहुंच गये।
श्री आदर्श रामलीला भवन समिति पटेलनगर के ४८वें श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्री राम जन्म लीला का स्थानीय कलाकारों के द्वारा भव्य मंचन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभासद एवं आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भटनागर द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय गुप्ता व सपना गुप्ता, विनीत गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश, रामायण जी और श्री बांके बिहारी की आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को समृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मानित किया।
कलाकारों ने सर्वप्रथम भगवान शिव के अनन्य भक्त भष्मासुर की तपस्या और वरदान तथा इसके पश्चात भगवान श्री विष्णु का मोहिनी अवतार और भष्मासुर के अंत की लीला का मंचन करते हुए रोमांच पैदा किया गया। कलाकारों ने इस लीला को अपने अभिनय से इतना सजीव बनाया कि सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इसके बार त्रेतायुग में अवतार के लिए भगवान विष्णु और भगवान शंकर के बीच संवाद हुआ। भगवान शंकर ने विष्णु जी को कहा कि तुम बनोगे राम तो मैं हनुमान बनकर आऊंगा। इसके पश्चात पूरी लीला भगवान श्रीराम के जन्म अवतार की अप्रीतम कहानी पर आधारित रही। अयोध्या में निसंतानता के कारण व्याकुल सूर्यवंशी राजा दशरथ गुरू वशष्ठि के आश्रम में पहुंचकर संतान पाने का आशीर्वाद पाकर लौटते हैं। पुत्र येष्टि यज्ञ के बाद अयोध्या में चार राजकुमार के जन्म से हर्ष और उल्लास का वातावरण है। वहीं मारूति नंदन का भी जन्म होता है। चहुंओर खुशियां हैं। नामकरण संस्कार के बाद समय बीता और चारों राजकुमार युवा अवस्था को पहुंचकर अपने पिता राजा दशरथ के साथ राज दरबार में बैठने लगे है। लीला के समापन में वार्ड ३३ की सभासद सीमा जैन की ओर से समर्पित दर्शक पुरस्कार के लिए विजेता के नाम का ऐलान किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में काफी दर्शक शामिल रहे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। विजेता का नाम लक्की ड्रा के माध्यम से निकाला गया और भाग्यशाली दर्शक को रामलीला मंच पर पदाधिकारियों द्वारा चांदी का सिक्का प्रदान का सम्मानित किया गया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कामिनी भारद्वाज, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुशल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 

भगवान श्री राम जन्म की लीला का नई मंडी में हुआ मनोहारी मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नई मंडी श्री रामलीला भवन में चल रहा ९७वॉ श्री रामलीला महोत्सव में आज तीसरे दिन मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने भगवान श्री राम जन्म की लीला का मनोहारी मंचन किया आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरंगी मोटर्स के स्वामी अमित सिंघल ने व्यास गद्दी पर रामायण जी की आरती कर किया आज की लीला में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर सैकड़ो सैकड़ो उपस्थित नर नारियों ने बधाइयां दी तथा खुशियां मनाई वही इस शुभ अवसर पर कमेटी की ओर से लीला देखने आए श्रद्धालुओं व बच्चों को खिलौने आदि वितरण किये तत्पश्चात चारों भाइयों के नामकरण संस्कार की लीला का मंचन किया गया मंच संचालन मोहनलाल गर्ग मास्टर जी द्वारा किया गया इस अवसर पर कमेटी के अशोक कुमार गर्ग बृज गोपाल छारिया प्रवीण कुमार एडवोकेट राजीव अग्रवाल उपेंद्र मित्तल आदित्य भरतिया डॉ प्रदीप जैन विनोद सिंघल सुनील गोयल विजित गुप्ता कुलदीप शर्मा अभिषेक कुचल राजेश गोयल संजय जिंदल काका मनोज मोदी श्याम सुंदर बेड़िया अतुल जैन आदि मौजूद रहे

 

रामपुरी में श्री राम जन्म का सुंदर मंचन हुआ प्रस्तुत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन के तृतीय दिवस के अवसर पर जानकी जन्म और राम जन्म की बहुत ही सुंदर लीला प्रस्तुत की गई और वशिष्ठ जी द्वारा दिए गए परामर्श से राजा दशरथ के द्वारा श्रृंगी ऋषि के समक्ष पहुंचे यज्ञ करना और प्रभु श्री राम सहित चारों भाइयों का जन्म की बहुत ही सुंदर लीला प्रस्तुत की गई दशरथ का अभिनय स्वयं श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने किया और सभी दर्शकों ने दशरथ के अभिनय की बहुत प्रशंसा की और सराहना की श्री रामलीला मंचन के तृतीय दिवस पर रामपुरी की जनता के बीच में से ही एक पुरानी बुजुर्ग माताजी श्रीमती प्रेमवती शर्मा जी को मुख्य अतिथि बनाया गया और उन्हीं के द्वारा श्री गणेश श्री रामायण जी की आरती कर शुभारंभ किया गया और कमेटी की ओर से उन्हें रामायण ग्रंथ प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के साथ दिवाकर त्यागी, कोषाध्यक्ष रवी धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, निदेशक व्यास पीठ रामायण वाचक देवशरण शास्त्री एवं महामंत्री सतेंद्र त्यागी निर्देशक प्रमोद पाल अमित तिवारी गगन जिंदल आयुष पाल यश शर्मा अंश शर्मा हर्ष शर्मा शौर्य सिंह सक्षम त्यागी कार्तिक मयंक ढोलक वादक राकेश पुरी ऑर्गन वादक राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

रामलीला में ताडका वध लीला का वर्णन
मुजफ्फरनगर। शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज ताड़का वध लीला का मंचन किया गया जिसमें अतिथि पिंटू त्यागी द्वारा भगवान श्री राम की मंगल आरती की गई। ताड़का का रोल प्रदीप द्वारा किया गया मारीच सुभाऊ का रोल उज्जवल कश्यप द्वारा किया गया अहिल्या उधर भी प्रभु श्री राम द्वारा किया गया उसके बाद चौकी वाले का अभिनय किया गया रोल निर्देशक अज्जू शर्मा में रिंकू कटारिया द्वारा किया गया अंत में गौरी पूजन की लीला दिखाई गई जिसमें प्रथम बार प्रभु श्री राम और माता जानकी जी का मिलन होता है और दोनों एक दूसरे को मन ही मन पसंद कर लेते हैं माता सीता गोरी रूप जगत जल्दी से प्रार्थना करती है कि प्रभु श्री राम ही इन्हें उनके पिता द्वारा सीता स्वयंवर में वर के रूप में मिले रामलीला व्यवस्था में कमेटी के संयोजक सत्येंद्र पवार उपाध्यक्ष पवन पाल कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह उप सचिव प्रवीण पाल बिना सुशील के बिल प्रवीण पाल महिपाल धीमान रविंद्र कश्यप राजीव अरोड़ा अतुल शर्मा का विशेष योगदान रहा ताड़का वध के समय आज अपार भीड़ ने ताड़का वध लीला का आनंद लिया।

 

भव्य स्वागत कियाMuzaffarnagar News
भोपा। नवरात्र उत्सव शुरू हो गया है घर-घर माता रानी की पूजा अर्चना करने में श्रद्धालु जुट चुके है इसी के साथ साथ सहारनपुर में सिद्धपीठ माता रानी के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु जा रहे है। नवरात्रों के चलते सहारनपुर के सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी में पहले नवरात्रि एवं मेला शुभारंभ में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर रवाना हुए। यहां मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को शाल ,पटका कुबेर लक्ष्मी का पेड़ सहित स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत करने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष,डॉ.वीरपाल निर्वाल,मन्त्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,यशपाल पँवार, प्रदीप निर्वाल, रामकुमार शर्मा,अमित राठी,डॉ.वीरपाल सहरावत,सतनाम बंजारा, बृजवीर सिंह,मनोज कुमार,विजय राठी,वैभव त्यागी जिला मन्त्री सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रों के दौरान मेरा सौभाग्य है कि मैं सहारनपुर स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर जा रहा हूं वहां जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा न्योता दिया गया था जब भी कभी सहारनपुर या आसपास आना होता है तो मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाते हैं।।

 

डांस अकैडमी में लेगी हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित ऊपरी मंजिल मैजिक डांस एकेडमी की ओर से जम्मू कटरा रीसी में दो दिवसीय दिव्यांग टैलेंट शो में हिस्सा लेगी जिसमें १९ अक्टूबर को कटरा में २० अक्टूबर को रीसी में मुस्कान चेरीटेबिलिटी ट्रस्ट , श्रो माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग टैलेंट शो में हिस्सा लेगी यह जानकारी मैजिक डांस अकादमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा(प्रशिक्षित श्यामक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई)ने दी है उन्होंने बताया कि मैजिक डांस एकेडमी की ओर से दिव्यांग डांसर शिवानी देशवाल , प्राची चौधरी ,पायल चुग दिव्यांग डांसर हिस्सा लेंगे, श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों, पदाधिकारी, सदस्यों ने दिव्यांग टैलेंट शो की सफलता की शुभकामनाएं दी है उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी चौथी बार मुस्कान चौरिटेबल ट्रस्ट व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से होने वाले टैलेंट शो में हिस्सा ले रही है डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा के प्रशिक्षित दिव्यांग डांसर टैलेंट शो में जीत हासिल कर मुजफ्फरनगर का नाम जम्मू कटरा रीसी में रोशन करेंगे , दिव्यांग डांसर गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल रजत मेडल जीत कर पहले भी मुजफ्फरनगर का नाम रोशन कर चुके हैं शिवानी देशवाल,प्राची चौधरी ना बोल सकती है ना सुन सकती है , पायल चुग चल नहीं सकती दिव्यांग होने के बावजूद जबरदस्त डांस करते हैं

 

भारत की जीत पर किया स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देशभर में जहा पाकिस्तान पर भारत की जीत होते ही जहां जश्न का माहौल है इसी के साथ-साथ जनपद में भी भारत की जीत पर हिंदू – मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई यहां शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर भारी संख्या में हिंदू – मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिव चौक पर पहुंचकर भारत माता के जयकारो सहित वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए यहां लोगों में उस वक्त और उत्साह बढ़ गया जब उनके बीच यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जा पहुंचे जहां राज्य मंत्री द्वारा पहले शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना के साथ ही घण्टे घड़ियाल बजाए गए तो वहीं बाद में शहर की जनता ,पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर उनके मुंह मीठा भी कराए गए। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के ह््रदय स्थल शिव चौक का है जहां देर शाम विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत होते ही हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल शहर की जनता ने पेश करते हुए शिव चौक पहुंचकर भारत माता की जय के जयकारों सहित वंदे मातरम के नारों के साथ घंटे घड़ियाल बजा कर अपनी भारत की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। यहां शहर की जनता की खुशी में उस वक्त चार चांद लग गए जब उनके बीच उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जा पहुंचे जहां भारी भीड़ ने राज्य मंत्री का स्वागत सत्कार किया तो वही राज्य मंत्री ने शिव मूर्ति पर पूजा अर्चना के पश्चात घंटे घड़ियाल बजाकर मिष्ठान एवं जलेबी से शहर की जनता, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित वहां से गुजरने वाले तमाम लोगों का भारत की जीत पर मुंह मीठा कराया। यहां पहुंचे उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए नवरात्र के पहले दिन की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान पर भारत ने जीत हासिल करते हुए बड़ी कामयाबी प्राप्त की है। शहर की जनता के बीच ऐसा लग रहा था जैसे नवरात्रों में ही लोग दीपावली मना रहे हो उन्होंने कहा कि विश्व कप में भारत की लगातार आठवीं बार यह जीत हुई है मैं सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की और से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।।

 

प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। १५ अक्टूबर श्री कुंदकुंद जैन इंटर कालेज खतौली में भारत के मिसाईल मैन और पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक श्री ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर उनके जीवन पर आधारित एक वैज्ञानिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य श्री अनुराग जैन ने बच्चों को अब्दुल कलाम के जीवन परिचय के बारे में बताया उन्होंने कहा की विषम परिस्थितियों में अब्दुल कलाम ने अपना जीवन व्यतीत किया परंतु मेहनत और लगन से उन्होंने भारत का पहला मिसाइल बनाया और सर्वोच्च पद राष्ट्रपति को भी प्राप्त किया हमें ईमानदारी से और पूरी निष्ठा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए तो एक दिन अवश्य हमें लक्ष्य की प्राप्ति होगी चित्र प्रदर्शनी में कलाम के वैज्ञानिक जीवन का जीवन प्रदर्शन दिव्यम सैनी ,खुशी ,राशि ,जोया ,अदीबा विष्णु कुमार ,अपूर्व जैन, सानिया निदा फातिमा, नाजिया, फातमा निहाल प्रशांत निकिता,आजमा,सलेहा, उत्कर्ष,मानसी दत्त,शाहनेज आदि छात्र व छात्राओं द्वारा किया गया इन्होंने प्रदर्शनी में देखने आए दर्शको को कलाम की व इसरो की वैज्ञानिक उपलब्धियो के बारे में बताया तथा हाल ही में चाँद पर पहुंवे चंद्रयान ३ व सूर्य पर जा रहे एल १ की भी जानकारी साझा की ।इस प्रदर्शनी का सफल संयोजन प्रवक्ता श्री सुधीर कुमार पांडेय ने किया राजकुमार जैन प्रवक्ता,मदन गोपाल,नीरज जैन प्रवक्ता,नवीन जैन,कुलदीप जैन,मोनिका शर्मा,रामकुमार पुंडीर, पारुल रानी,सचिन जैन,अतुल प्रताप सिंह, प्रमोद मोतला सतेंद्र मलिक,आयशा आदि विज्ञन अध्यापिकाओं ने विशेष सहयोग दिया।

 

इंडक्सन प्रोग्राम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवप्रशेशित छात्र-छात्राओ के लिए इंडक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य थीम भेषजारंभ थी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ रहे। इस कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना और छात्र-छात्राओ के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ०एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने नव-प्रशेशित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने शैक्षिक जीवन का अनुभव साझा किया साथ ही नवीनतम छात्र-छात्राओ को बताया कि कैसे वह आत्मविश्वास व् समय का सदुपयोग करके किसी भी कठिन लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने छात्र-छात्राओ के व्यक्तित्व विकास को लेकर कई अहम गुण साझा किये साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओ के व्यक्तित्व विकास को लेकर कई प्रश्न पूछे और उन्हें भेंट स्वरुप उपहार प्रदान किये।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के संस्थापक डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ से वार्तालाप करके अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे थे। इसके बाद अपैक्ष कमैटी सेक्रेट्री एच०ओ०डी० (ई०सी०) कनुप्रिया ने प्रख्यावक्ता के रूप में छात्र-छात्राओ से वार्तालाप कर उनका ज्ञानवर्धन किया तथा कार्यक्रम अपने अगले पड़ाव की और चल पड़ा। जिसमे फार्मेसी के अध्यापक हिमांशु शर्मा ने पावरपॉइंट प्रसेंटेसन के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एस०सी० कुलश्रेष्ठ जी का जीवन परिचय संस्था व् समाज में उनके अनेको योगदानो के बारे मे अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ को देश ही नहीं बल्कि विदेशो के प्रतिष्ठित संस्थानों के द्वारा उनके कृषि व्यापार व् शिक्षण विकास के लिए अनेक सम्मान प्राप्त किये। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की उनकी शिक्षण नीतियों के कारण आज श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज का नाम देश के शीर्ष कॉलेजों के साथ आता है।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ० गिरेन्द्र कुमार गौतम ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक डिग्री का समय स्वर्ण अवसर के समान होता है तथा नवीनतम छात्र-छात्राए अपने इस महतवपूर्ण समय का सदुपयोग करके अपने भविष्य को कैसे बेहतर बना सकते है। फार्मेसी में उपस्थित असीम संभावनाओ के बारे में भी छात्र- छात्राओ को अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

चरथावल में महिलाओं एवं बालिकाओं के किया जागरूक
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति अभियान फेज-०४ के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में थाना चरथावल पुलिस के द्वारा चरथावल एसएचओ ओपी सिंह,कस्बा इंचार्ज अजय त्यागी, एन्टोरोमियो प्रभारी नारायण प्रसाद ने एण्टी रोमियो टीम में तैनात महिला कांस्टेबल संगीता यादव व कांस्टेबल ज्योति द्वारा क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल,कालेजों,बाजारों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओंध्बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं,हेल्पलाईन नम्बरों ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर हिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया गयामहिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-०४) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ऑडियो/वीडियो/पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

 

लगातार बढ़ता जा रहा है भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का काफिला
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई और कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीयों के नाम सलीम अली को मंडल उपाध्यक्ष, शेर खान चरथावल निर्धना ग्राम अध्यक्ष के पद पार नियुक्त किया गया। जिसमें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और आगे भविष्य में पूरी ईमानदारी के साथ किसान मजदूर व संगठन के हित में और किसान मजदूर की लड़ाई लड़ने के लिए कहा गया। जिसमें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के विचारों पर चलने की अपील की गई और किसान मजदूर की हित की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प लीया गया वही महानगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने भारतीय किसान मजदूर (अ )सयुक्त मोर्चा की टोपी उड़ा कर बधाई दी ।

 

राजा दशरथ के पुत्रों की हुई प्राप्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। टाउन हॉल के मैदान में स्थित शहर रामलीला के प्रांगण में लीला के तीसरे दिन राजा दशरथ को श्रृंगी ऋषि की कृपा से कामेष्ठी पुत्र यज्ञ के बाद चार पुत्रों के जन्म की प्राप्ति हुई। इस लीला का शानदार मंचन किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए शहर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि जिस समय राजा दशरथ को चारों पुत्रों के जन्म होने की सूचना मिली। समय से पूरी अयोध्या में चारों ओर खुशियां ही खुशियां छा गई और घरों में मंगल गीत गाए जाने लगे। बाद में यह चारों भाई युवावस्था प्राप्त होते-होते गुरु वशिष्ठ की पाठशाला में पढ़ने के लिए भेज दिए गए, जहां इन्होंने हर प्रकार की शिक्षा ग्रहण की और बाद में राजा दशरथ के पास चले आए। इसी बीच एक दिन मुनि विश्वामित्र का राजा दशरथ के यहां आगमन हुआ और उन्होंने राजा दशरथ से कहा कि वह एक महायज्ञ करने जा रहे हैं जिसमें द्भद्म6द्मद्य लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। आपके चारों बेटों को यज्ञ की रक्षा के लिए जाना चाहते। इस प्रकार मुनि विश्वामित्र चारों भाइयों को श्री राम सहित अपने आश्रम में ले गए और वहां यज्ञ की तैयारी शुरू होगई। टाउन हॉल रामलीला के तीसरे दिन मुख्यअतिथि के रूप में सर्वश्री राकेश मित्तल अमित सिंघल योगेंद्र मित्तल पुष्पेंद्र अग्रवाल शशिकांत मित्तल उपस्थित हुए। प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों का यथोचित सम्मान कर उन्हें साधुवाद दिया गया। इस कार्य में शिवचरण गर्ग, दीपक मित्तल, नीरज अग्रवाल, सतीश गर्ग, साधुराम गर्ग, अजय गर्ग, अंजुल भूषण, के अलावा अनमोल सिंगल, राघव गुप्ता, शोभित गुप्ता, सौरभ गर्ग, अनुराग शर्मा, रजत गोयल, सागर, पीयूष गोयल, शोभित गोयल, राघव गोयल, वैभव मित्तल, डॉ संजय अग्रवाल, विपिन सिंगल दकिताबें वाले) आदि का उल्लेखनीय सहयोग व योगदान मिला। टाउन हॉल के मैदान में शहर रामलीला को देखने वाले दर्शकों की संख्या में नित्य प्रति भारी भीड़ देखने को मिल रही है और मौके पर उपस्थित सभी धर्म प्रेमी रामलीला के कलाकारों का बराबर उत्साह वर्धन कर रहे हैं।

 

आत्मा, परमात्मा और प्रकृति यें तीनों सदा से हैं और सदा रहेंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। हम व हमारा शब्द से कहा जाने वाला पदार्थ वस्तुतः दो शब्दों का संघात है और वे दो तत्व जड और चेतन है। जड़ के अंदर चेतन रहता है इसलिए हमें पहले सिंहद्वार से ही इस दुर्ग में प्रवेश करना होगा अर्थात जड़ तत्व से बना चेतन तत्व आत्मा का निवास स्थान यह शरीर एक दुर्ग के समान है इसके मुख्य तीन भाग हैं । स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर और कारण शरीर। उक्त विचार योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में चल रहे त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किय। उन्होंने बताया कि जीवात्मा के समीप तक जाने के लिए मुख्य द्वार रूप दिखने वाला पंच भौतिक यह स्थूल शरीर है इसको काया, देह ,शरीर आदि अनेक नामो से जाना जाता है। इस काया के भी दो भाग हैं उनमें से स्थूल भाग का नाम अन्नमय कोश तथा दूसरे भाग का नाम प्राणमय कोश है। यह दोनों मिलकर इस दुर्ग के स्वामी जीवात्मा की मोटी-मोटी स्थूल सेवा करते हैं। काया में जीवात्मा की सेवा करने की अपनी शक्ति विद्यमान नहीं है वह शक्ति इसमें बसे एक और शरीर की है जिसको सूक्ष्म शरीर कहते हैं। नस- नाड़ी, मांस अस्थि रहित, वाष्प जैसे अत्यंत चमकीले तत्व से बना प्रत्यङ्गो से रहित काया में व्यापक तत्व सूक्ष्म शरीर है, यही स्थूल देह का संचालक है। अर्थात यह काया जो कुछ कार्य करती है वह सब क्रिया मात्र इसी सूक्ष्म शरीर की प्रेरणा व शक्ति द्वारा करती है किंतु इस प्रेरणा में ज्ञान और क्रिया यें दो शक्तियां मिली रहती हैं इन दोनों शक्तियों के मिल जाने से जो शक्ति उत्पन्न होती है उस शक्ति का नाम जीवन है। यह जीवनी शक्ति सूक्ष्म शरीर की भी अपनी नहीं है इसे भी यह जीवनी शक्ति प्रदान करने वाला इसमें व्यापक और वास करने वाला एक अन्य शरीर प्राकृत शरीर है जिसका नाम कारण शरीर है। यह कारण शरीर सूक्ष्म शरीर से भी अति सूक्ष्म है । इसी दुर्ग में विश्व नियंता ईश्वर भी विद्यमान है। नियमित योग साधना के द्वारा आत्म साक्षात्कार करने के उपरांत उस ईश्वर का साक्षात्कार हो जाता है और यही इस मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य है।
इस अवसर पर यज्ञ दत्त आर्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मा, परमात्मा और प्रकृति यें तीनों सदा से हैं और सदा रहेंगे। आत्मा और परमात्मा चेतन है जबकि प्रकृति जड़ है जो सत्व, रज और तम गुणों से मिलकर बनी है । यह हमारा शरीर पांच कोशों से मिलकर बना है ।अन्नमय कोश, प्राणमय कोश, मनोमय कोश, विज्ञान मय कोश और आनंद मय कोश। इस अवसर पर अनेक योग साधकों ने अपने विचार व्यक्त किया।

 

०३ शातिरों को अवैध हेरोइन की तस्करी करते दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्त ध् वारण्टियो व अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा रजवाहा पुलिया के पास से कुल १६२ ग्राम हेरोईन के साथ अभि०गण सत्तार पुत्र महमूद निवासी अहमद नगर शमशान घाट वाली गली ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु०नगर, आकाश पुत्र संजीव निवासी बीबीपुर थाना नई मण्डी मु०नगर, वाहिल पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर मु०नगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तसत्तार पुत्र महमूद निवासी अहमद नगर शमशान घाट वाली गली ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु०नगर , आकाश पुत्र संजीव निवासी बीबीपुर थाना नई मण्डी मु०नगर, वाहिल पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर मु०नगर । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० नितिन कुमार, है०का० नितिन मलिक, महेन्द्र सिह, मोहित सिरोही, का. निरोत्तम सिह शामिल रहे।

 

प्रथम नवरात्र पर घर-घर मे हुआ महामाई का गुणगान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। शारदीय नवरात्रों के आज पहले दिन घरों मे कलश स्थापना के साथ घर-घर में मॉ भगवती के गुणगान एवं पूजा-पाठ के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारम्भ हुआ।
बीते दिन पितृ विसर्जनी अमावस को दोपहर पश्चात बाजारों मे नवरात्रो की तैयारी के लिए खरीदारी को अच्छा-खासी भीड शुरू हो गई थी। आज प्रथम नवरात्रे के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मन्दिरों के साथ साथ घर में श्रृद्धालुओं द्वारा कलश स्थापना की गई तथा मां भगवती के गुणगान के साथ नवरात्री पर्व पूरे श्रृद्धाभाव के साथ प्रारम्भ हुआ। नवरात्रो के चलते व्रत रखने वाले श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया तथा कन्या पूजन किया।
नवरात्रो के शुभारम्भ अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मन्दिरों गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर, लोहिया बाजार स्थित देवी मन्दिर, सर्राफा बाजार स्थित संतोषी माता मन्दिर, भारत माता चौक अबुपुरा स्थित देवी मंदिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार मे स्थित माता वाला मन्दिर एवं कूकडा रोड स्थित देवी मन्दिर तथा संजय मार्ग पटेल नगर स्थित जय मॉ शक्ति मन्दिर,भगतसिंह रोड स्थित मां मन्शा देवी मन्दिर आदि विभिन्न मंदिरो मे सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओ की भीड रही। पालिका प्रशासन द्वारा नवरात्रो के कारण समस्त देवी मन्दिरो के आसपास उचित साफ-सफाई एवं चूने का छिडकाव किया गया। इस दौरान सभी मंदिरो को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।

 

गर्मी का कहर दिन में जारी
मुजफ्फरनगर। अक्टूबर माह के बावजूद अभी भी दोपहर मे अच्छी-खासी गर्मी रहती है। हालाकि सुबह-शाम मौसम कुछ ठण्डा रहता है। तथा शहर से बाहर हल्की सी धुंध नजर आने लगी है। परन्तु गर्मी के कारण कम ही लोग घर से बाहर निकलते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के वक्त बाजार मे कम रौनक रहती है। जबकि शाम के वक्त बाजारों मे अच्छी-खासी चहल-पहल हो जाती है। त्यौहारी सीजन में बाजार सजने लगे हैं। बाजारो मे खरीदारी बढने से व्यापारियों के चेहरे पर रौनक है। दुकानदारों का कहना है नवरात्रों के साथ त्यौहारों का सिलसिला जारी हो जाता है जो कार्तिक पुर्णिमा गंगा स्नान तक चलता है। जिस कारण विभिन्न मदों की खरीदारी स्वतः ही बढ जाती है।

 

सडक हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी विष्णु पुत्र अमरकान्त अपने दोस्त सुनील के साथ बाईक द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के विज्ञाना निवासी रामस्वरूप अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर निवासी मुन्तजिर बाईक फिसलने से चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे उसे कोई गंभीर चोट नही आई।

 

मोबाईल छीना
मुजफ्फरनगर। बाईक सवार युवकों ने एक शिक्षिका का मोबाईल छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।
सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के समय सहारनपुर बस स्टैण्ड के समीप बाईक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक शिक्षिका का मोबाईल छीन लिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके पर एकत्रित भीड ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर भागदौड व जांच पडताल शुरू की।

 

साईकिल सवार की सडक हादसे मे मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे साईकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को अवगत कराया तो परिजनो मे कोहराम मच गया। कुछ ही देर मे परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

महाराजा अग्रसैन जयंती 17 को धूमधाम से मनेगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। महाराजा अग्रसैन स्मारक ट्रस्ट के तत्वाधान में १७ अक्टूबर को महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। महाराजा अग्रसैन स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल ने बताया कि १७ अक्टूबर को एटूजेड रोड स्थित महाराजा अग्रसैन भवन में महाराजा अग्रसैन जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। सवेरे नौ बजे हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्य यजमान नीता बंसल, उपेन्द्र बंसल मिथलेश मंगल और वेदप्रकाश मंगल रहेंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, चेयरमैन शामली अरविन्द संगल, देवबंद चेरयमैन विपिन गर्ग, उद्योग पति सौरभ स्वरूप बंसल बंटी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नरेन्द्र गोयल उद्यमी, आकाश कुमार एसडी गु्रप और अशोक कुमार तायल उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुकेश गोयल द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल, सचिव प्रदीप कुमार गोयल, प्रबंधक पुरूषोत्तम कुमार सिंहल, उपाध्यक्ष सीए अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार मित्तल, मुख्य संयोजक योगेश कुमार सिंह, सह सं योजक अजय कुमार सिंघल, मंच संचालक राजीव सिंहल तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

पूरा होगा बेघरों का पीएम आवास का सपना

ु भोपा रोड पर बन रहे 224 आवास को पूरा करने का लक्ष्य जनवरी 2024 दिया
ु दो साल से धीमी गति से चल रहा कार्य, अभी तक 70 प्रतिशत काम हुआ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कर लाभार्थी की श्रेणी में आए बेघरों का घर का सपना अधूरा है। भोपा रोड पर 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के साथ ही एक वर्ष में कार्य पूरा करने की घोषणा की गई थी। मगर, दो साल पूरा होने के बाद भी 70 प्रतिशत निर्माण हो पाया है।
भोपा रोड पर इस योजना में एमडीए 224 आवास बना रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने वाले भूमिहीन बेघरों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 28 सितंबर 2021 को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भोपा रोड पर बाईपास के पास शिलान्यास किया था। पांच ब्लाक में 224 आवास बनाए जा रहे हैं। शिलान्यास के दौरान यह दावा किया गया था कि एक वर्ष में यहां आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। मगर, दो साल बीतने के बाद अभी तक केवल 70 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। पानी के ओवरहैड टैंक का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। अफसरों का कहना है कि शासन ने जनवरी 2024 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है।
नौ करोड़ की लागत से निर्माण
भोपा रोड पर बन रहे इन आवास की लागत नौ करोड़ रुपये है। एक आवास पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इस खर्च में ढाई लाख पीएम आवास योजना में मिलेंगे, जबकि दो लाख लाभार्थी को किश्तों में जमा करने हैं। एमडीए ने योजना के लाभार्थियों का एचडीएफसी बैंक में पंजीकरण कराया था। प्रत्येक लाभार्थी को पंजीकरण में पांच हजार रुपये जमा करने पड़े थे। लाभार्थी इंतजार कर रहे है कि कब निर्माण पूरा हो और उनका सपना साकार हो।
निर्माण कंपनी को जनवरी तक का समय दिया
एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि निर्माण कंपनी को जनवरी 2024 तक कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। कंपनी को शुरू में एक साल का समय दिया गया, फिर इसमें छह माह बढ़ाए गए। जब डेढ़ साल में कार्य पूरा नहीं हुआ तो छह माह फिर बढ़ाए गए। दो साल में काम पूरा नहीं हो पाया तो अब जनवरी 2024 तक का समय दिया गया है।
आवास मिलने में लंबा समय लगेगा
पीएम आवास योजना का कार्य पूरा होने के बाद आवास परिसर में सड़कों का निर्माण होना है। पानी के लिए ओवरहेड टैंक लगना है। विद्युत आपूर्ति की जानी है। ओवरहेड टैंक में पूरा एक साल लगता है। अभी तक इसका टैंडर भी नहीं हुआ। ऐसे में जनवरी में आवासों का आवंटन संभव ही नहीं है।

 

शादी अनुदान के लिए लाभार्थियों की तलाश कर रहा विभाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछडी जाति शादी अनुदान योजना के लिए पिछडा वर्ग कल्याण विभाग को लाभार्थी नहीं मिल रहे है। इस योजना के लिए अभी तक मात्र 140 लोगों ने ऑन लाइन आवेदन किया है। इस योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता को करीब 20 हजार रुपए की धनराशि कन्यादान के रूप में मिलेगी। इस योजना की प्रक्रिया में शासन स्तर से कुछ बदलाव भी किया गया है। जिसके संबंध में विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के अन्तर्गत शासन द्वारा वर्ष 2023-24 से नवीन दिशा निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीबी रेखा (शहरी क्षेत्र मे आय 56,460 रुपए व ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46,080 रुपए प्रतिवर्ष) से नीचे जीवन यापन करने वाले अन्य पिछडा वर्ग के आवेदक पात्र होगे। आवेदन करने से पूर्व आवेदक अपना एवं पुत्री का आधार कार्ड (अपडेटड), आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर, आधार से लिंक बैंक खाता (डीबीटी) तहसील द्वारा ऑनलाइन जारी आय एवं जाति प्रमाण पत्र, वर-वधू की आयु से सम्बन्धित फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड आदि एकत्रित कर जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम आवेदक नवीन अपडेट पोर्टल वेबसाईट पर आधार आधारित प्रमाणीकरण की व्यवस्था (ई-केवाईसी) के अनुसार अपना एवं अपनी पुत्री का आधार दर्ज करेगा। आधार लिंक मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। जिसके माध्यम से यूआईडीएआई (भारतीय विशष्ठि पहचान पत्र ) से आवेदक तथा उसकी पुत्री का नाम, पिता का नाम, पता, आयु तथा फोटो आवेदन मे स्वयं अंकित हो जायेगी। आवेदक द्वारा अंतिम रूप से पोर्टल पर आवेदन सबमिट करने के उपरान्त तहसील तथा विकास खण्ड स्तर पर उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी के लॉगिन पर आवेदक का पूर्ण विवरण प्रदर्शित हो जायेगा। एक परिवार को दो पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा
मुजफ्फरनगर। पिछडी जाति शादी अनुदान योजना के लिए एक परिवार को अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा। विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। शादी अनुदान हेतु प्रथम आवत प्रथम पावत सिद्धान्त के अनुरूप बजट की सीमा तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान किया जायेंगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरान्त विगत वित्तीय वर्ष की कोई मांग अगले वित्तीय वर्ष में अग्रेणीत नही होगी।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20706 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =