Muzaffarnagar: टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला- धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन
Muzaffarnagar टाउन हॉल की रामलीला धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद मुजफ्फरनगर झांसी की रानी पर स्थित टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला में गत रात्रि धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया गया. रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला में राजा जनक जी का दरबार लगा है.
वह अपनी प्रतिज्ञा को सार्वजनिक करते हैं कि जो भी कोई धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता जी का विवाह कर दिया जाएगा ऐसे में दूर दराज से राजा मा आ रहे हैं लेकिन कोई भी धनुष तोड़ने का साहस नहीं कर रहा है इसी बीच बाणासुर भी वहां आया तो उसे आकाशवाणी हुई के यह शिव जी का धनुष है इसे प्रणाम कर वापस लौट जाओ. बाणासुर बने मनमोहन शुक्ला ने इसे बड़ा जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया और वह वहां से चले गए
इसके बाद रावण बने कमलकांत मा पहुंचे और उन्होंने भी धनुष तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तभी आकाशवाणी हुई की लंका में स्थित भयंकर है और यह सुनकर वे बिना धनुष थोड़े लौट गए अंत में श्री राम प्रभु ने धनुष को मुनि विश्वामित्र की आज्ञा से भंजन किया और तभी सीता जी ने उनके गले में वरमाला डाल दी उसके बाद वहां पर परशुराम वहां आए और वह बेहद क्रोधित हुए परशुराम के रोल में अरविंद दीक्षित ने जिस ढंग सेसंवाद प्रस्तुत किया उन्होंने दर्शकों पर अपनी छाप अलग ही छोड़ी
अपने संवादों में वह बराबर लक्ष्मण जी से तर्क वितर्क करते रहे इसके बाद लीला को विश्राम दिया गया टाउन हॉल की रामलीला में सनातन धर्म डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अजय पाल प्रोफेसर विशंभर पांडे प्रोफेसर विकास वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए . प्रबंधन समिति की ओर से सभी मुख्य अतिथि एवं शिक्षक गणों का यथोचित सम्मान किया गया
इस कार्य में मंत्री सतीश गर्ग शिवचरण गर्ग दीपक मित्तल मास्टर सुशील गोयल वैभव मित्तल डॉ संजय अग्रवाल विपिन सिंगल किताबें वाले अनिकेत शर्मा पीयूष गोयल संजय गोयल ठेकेदार रजत गोयल राघव गुप्ता पुष्पेंद्र यतेंद्र सौरभ प्रियंक सुरेश पांडे अंजुल आदि का उल्लेखनीय योगदान व सहयोग मिला रामलीला के निर्देशन में साधु राम गर्ग अजय गर्ग जगन्नाथ रोहिल्ला नितिन नामदेव निदेशक के रूप में सफलतापूर्वक अपना कार्य कर रहे

