उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सुशील मोदी का छलका दर्द
बिहार में नई सरकार के गठन के मद्देनजर आज कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इस बैठक के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री और पूर्व पार्टी अध्यक्ष को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने लगभग सभी पदों की जानकारी तो दे दी लेकिन उपमुख्यमंत्री पद पर चुप्पी साध गए।
भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020
अब राजनाथ की चुप्पी के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया
की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता । https://t.co/Poh8CDODOw
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 15, 2020
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुने जाने पर बधाई दी।
वहीं उपमुख्यमंत्री पद को लेकर गिरिराज सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।
तारकिशोर जी आप आज विधानमंडल दल के नेता सर्वसम्मति से चुने गए है ..आप सर्वसमाज को लेकर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है ..महादेव आपको सफलता दे ।@tarkishorepd pic.twitter.com/gHRmG8q8FS
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) November 15, 2020

