Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की थाना नई मंडी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जनपद की थाना नई मंडी पुलिस द्वारा धोखाधडी करने वाले एक वांछित आरोपी को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाये जा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतू धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल पर्यवेक्षण एवं  क्षेत्राधिकारी नई मंडी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी मु०नगर के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक वांछित शातिर आरोपी मेघश्याम सिंह पुत्र भोजराज सिंहं रावासी निवासी राजेन्द्र नगर हल्द्वानी थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद  नैनीताल उत्तराखण्ड को मुखबिर की सूचना पर गाँधी कलोनी मैन रोड गली न० ११ चौराहे से गिरफ्तार किया है।
शातिर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार कांस्टेबिल कपिल राणा, कैलाश कुमार आदि शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =