News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन  
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड पर स्थित सुरेन्द्र नगर कालोनी में पुरी हॉउस पर श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमे मानस मंडली द्वारा भगवान श्री राम चरित मानस पाठ पढ़ाये गए तो वहीं भजनो का भी संवाद् हुआ यहां श्री राम चरित मानस पाठ में पधारे कालोनी वासी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया है।
यहां पहुंची मानस मंडली से जुड़े राजेश शर्मा ने बताया की आज का मानस पाठ यहां श्रीमती नीलम पुरी पत्नी व्यापक क्रष्ण पुरी जी के निवास पर हुआ है जिसमे कॉलोनी वासियों ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया है यह हम सभी का सौभाग्य है की यहां शारदीय नवरात्रों में श्री राम चरित मानस के पाठ का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में श्री राम चरित् मानस पाठ सहित श्री राम के भजनो को भी गाया व् सुना है श्री राम चरित मानस पाठ में  राजेश शर्मा, ब्रिजेश गौड,श्रीपाल पुंडीर, व्यापक क्रष्ण पुरी, नीलम पुरी,नीलकमल पुरी,नितिन पुरी,डा० नुपुर पुरी, नवनीत शर्मा, अरविंद गुप्ता, शिवकुमार गोयल, सुरेन्द्र कुमार, सुधीर गर्ग,अनित सैनी,नीरज शर्मा, भीम सेन आदि मौजूद रहे। 
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा सपा कार्यालय पर आयोजित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में की गई।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कीसंस्तुति पश्चात सभी जाति वर्ग को समायोजित व सम्मान करते हुए सपा जिला कार्यकारिणी गठित की गई है। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक जाति वर्ग युवाओं किसानों मजदूरों को उनके अधिकार व सम्मान की हमेशा अग्रणी भूमिका में बात करती है और जिला कार्यकारिणी गठन करने में इसी को दृष्टिगत रखते हुए एक मजबूत सक्रिय भूमिका वाले चेहरों को पद व सम्मान दिया गया है। सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा की सक्रिय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी उन्होंने आशा व्यक्त की नई जिला कार्यकारिणी की टीम पूरी मेहनत निष्ठा से संगठन को मजबूती देने के साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ तक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा की जो भी कार्यकर्ता सक्रियता व निष्ठा के साथ अनुशासन में रहकर काम करेगा उसको आने वाले समय में भी पूर्ण सम्मान देने के लिए समाजवादी पार्टी तत्पर रहेगी।
 सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर सोमपाल सिंह कोरी, नौशाद अली, प्रवीण मलिक, अमलेश शर्मा, आशु मलिक, ओमपाल सिंह चेयरमैन, धर्मेंद्र पवार उर्फ नीटू, डॉ सुरेश प्रजापति, ठाकुर सुखपाल सिंह, शमशेर मलिक, पवन बंसल, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, रोहन त्यागी को बनाया गया है। जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी को व समाजवादी पार्टी का जिला मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी साजिद हसन को दी गयी।  जिला सचिव के रूप में विभा चौधरी, जोगिंदर सैनी,चौधरी मेहरबान अली, इमरान सिद्दीकी, वकीला बेगम सभासद, मोहम्मद मुस्तकीम प्रधान, रमेश चंद शर्मा, सरदार गुलजार सिंह, नरेंद्र मलिक, रविकांत त्यागी,दिमाग सिंह गुर्जर एडवोकेट, यशपाल चौधरी, शानू तेवड़ा, जुल्फु खान, प्रधान पंकज सैनी, लोकेश कश्यप, चौधरी अजय कुमार, रेशु शर्मा, विपिन चौधरी एडवोकेट, हाजी इकबाल, पवन पाल, अंकित शर्मा, महेश कुमार उर्फ भूरा वाल्मीकि, अब्बास अली. सुरेश सैनी एडवोकेट, राजपाल सिंह, प्रवीण अवाना एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य में मुशर्रफ अंसारी डॉ ओमपाल सैनी, सुशील गुर्जर, फिरोज अख्तर पप्पू, मीर हसन, इमरान खान एडवोकेट, संजय सोम, बाबर अंसारी सभासद,कालू कश्यप, अनवर प्रधान, मुजफ्फर अली,सलीम अंसारी, सईदुजम्मा बिड़ला प्रधान,अमित कुमार, नरेश पाल, इसरार बालियान, फरमान और मोनू, अब्दुल रहमान, तनु कुरैशी सभासद, मास्टर अल्ताफ खान, श्याम सुंदर, जुल्फिकार कुरैशी, कलीम उल हक,अनेश उपाध्याय, ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान, नदीम राणा, शाहिद राणा, जमशेद प्रधान, अरविंद त्यागी, वसीम अंसारी तथा विधानसभा अध्यक्ष में बुढ़ाना विधानसभा पर अकरम खान चरथावल विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा इस्तखार चौधरी, खतौली विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, मीरापुर विधानसभा पर सादिक चौहान को मनोनीत किया गया।
 समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक पूर्व सांसद कादिर राणा चरथावल विधानसभा सपा विधायक पंकज मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व राज्य मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व राज्य मंत्री महेश बंसल, पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसारी एडवोकेट,चरथावल चेयरमैन इस्लाम त्यागी, बुढ़ाना चेयरपर्सन उमा त्यागी, सपा प्रदेश सचिव ब्रजराज सैनी, धनवीर कश्यप,सतेंद्र त्यागी पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, मास्टर कुशल पाल त्यागी, मास्टर खुर्शीद, असद पाशा, मुन्ना ककराला सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बनाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा सहित सैकड़ो सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शक्ति क्लब रामलीला में राम बनवास लीला का मंचन कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कच्ची सडक शक्ति क्लब रामलीला इंदिरा कॉलोनी में आज राम बनवास लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि महामृत्युंजय मिशन के संजीव शंकर, भाजपा नेता श्री मोहन तायल, कमलकांत शर्मा, मनोज लेमन, विजय कुमार ने श्री गणेश जी की राम जी की रामायण जी की आरती की सभी को पटका पहनाकर बेच लगाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महामंडलेश्वर संजीव शंकर ने कहा कि यह राम नाम भवसागर से पर उतरने में पूर्ण सक्षम है कलयुग में केवल भगवान के नाम का जाप ही मनुष्य को संसार के गहने समुद्र से पर लगाने के लिए पर्याप्त है राम नाम का जाप जन्म और मृत्यु के इस चक्र से आनंद शांति और मुक्ति देता है। इसके बाद मुख्य निर्देशक प्रणव शर्मा ने राजा दशरथ जी का बहुत ही सुंदर अभिनय किया केकई का अभिनय उज्जवल पंडित ने किया वशिष्ठ जी का अभिनय ओमपाल कश्यप, कौशल्या रचित गोयल, सुमित्रा अर्णव ने किया। कैकई ने  मंथरा के बहकावे में आकर राजा दशरथ  से दो वरदान मांगे एक में भरत को राजतिलक और दूसरे में राम को १४ वर्ष का वनवास कैकई ने देवासुर संग्राम में जब दशरथ के रथ का पहिया निकल गया था उसमें उन्होंने वचन दिया था तब दशरथ  ने उनसे कहा था कि आप मेरे से दो वरदान मांग लेना वही वरदान आज केकई ने मांगे थे प्रभु श्री राम ने अपने पिताजी के वचन रखने के लिए १४ वर्ष का वनवास स्वीकार किया। और अपनी माता कैकई कौशल्या  सुमित्रा से लक्ष्मण जी ने आज्ञा ली अंत में सीता जी ने कहा कि मैं बिना पति के यहां   रहकर कया करूंगी इसलिए सीता जी भी राम जी के साथ वन  गई राजा दशरथ ने अपने मंत्री सुमनत  को भी राम जी के साथ भेजा की इन्हें समझा बुझाकर वापस ले आना परंतु राम जी अपने पिता की आज्ञा के बंधन में और रघुकुल की परंपरा को निभाते हुए १४ वर्ष के लिए वनवास को चले गए। व्यवस्था बनाने में व्यवस्था बनाने में अध्यक्ष विजेंद्र पाल, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, शिवकुमार भाई जी, रविकांत शर्मा सभासद, नीरज शर्मा, सुनील कपिल, पवन पाल, अशोक शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अखिलेश पाल, उमेश चौरसिया, आदि का सहयोग रहा
 फरियादियों की ब्लॉक दिवस में सुनी समस्याएं
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड जानसठ मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया।  जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी जानसठ की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग,श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। आज ब्लॉक दिवस मे ०१ शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया। 
 राशन वितरण की उचित दर विक्रेताओं केजांच की
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा ग्राम लाडपुर, खानपुर एवं जंधेडी जाटान विकास खण्ड बुढाना में उचित दर विक्रेताओ के राशन वितरण की जांच की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा विकास खण्ड बुढाना के ग्राम लाडपुर, खानपुर एवं जंधेडी जाटान  में उचति दर विक्रेताओ के राशन वितरण की जांच की गयी। जिस दौरान पूर्ति निरीक्षक बुढाना द्वारा उचित दर विक्रेताओ को नियमानुसार राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गयाग् साथ ही उनके द्वारा राशन वितरण में उपस्थित कार्डधारको से उचित दर विक्रेता के बारे में पूछताछ की गयी। कार्डधारको द्वारा उचित दर विक्रेता के व्यवहार को सही बताया गया। अन्त में पूर्ती निरीक्षक बुढाना द्वारा घट तौलग् माप की जांच करते हुए उचित दर विक्रेता को वितरण से शेष राशन को नियमानुसार वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। 
वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली स्टैंड चौकी की कमान संभालने के बाद वांछित वारंटी व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए मेहनत के साथ काम कर रहें हैं और आज भी शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में शामली स्टैंड चौकी प्रभारी संजय कुमार गिरि व उनकी टीम ने मुशअशसंश ५२१/२३ धारा ३६३ आईपीसी में वांछित चले आ रहें अभियुक्त समीर पुत्र मुजम्मिल निवासी मकान नंबर १७ मोहल्ला बाग जानकी दास थाना कोतवाली नगर,मु०नगर को रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया हैं।
वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला भा.ज. पा कार्यालय मु.नगर पर आयोजित वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने सहभागिता की। कार्यशाला को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल व लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ  ने संबोधित किया। समस्त अपेक्षित भा.ज.पा. पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया बढ चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर में मिशन शक्ति -फेज४ के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों ,सम्बंधित कानून व विवाह की सही आयु के साथ ही महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  ष्मिशन शक्तिष्विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया।उन्हें प्रथम ,द्वितीय,तृतीय व सांत्वना पुरस्कार अतिथियों श्रीमती बीना शर्मा(जिला समन्वयक सिविल, मिशन शक्ति) व श्रीमती शिवांगी बालियान(महिला कल्याण अधिकारी)द्वारा दिये गए,२ बालिकाओं ने संस्कृत में बहुत सुंदर कविता पाठ किया,उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।साथ मे महिला ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मी,मंडी कोतवाली से नूतन(एचसी), कल्पना(एचसी) व अंशु(आईसी) उपस्थित रहे।इनके द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु टिप्स दिए गए।शिवांगी बालियान द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं से सम्बंधित सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।बीना शर्मा ने समस्त हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।श्रीमती मीरा शर्मा ने कुशलता पूर्वक मंच संचालन किया,प्रिंसिपल व सभी शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।
भाषा उत्सव की भाषा अनेक-भाव एक के अंतर्गत खूबियां बताई
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कम्पोजिट स्कूल डूंगर बुढाना में भाषा अनेक-भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव के तीसरे सप्ताह के अन्तिम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में एवं खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव जी के अनुपालन में विद्यालय प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के कथनानुसार श्रीमती बिन्दिया स०अ० के नेतृत्व में भाषा अनेक-भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव के तीसरे सप्ताह के अन्तिम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा कविता द्वारा भारतीय भाषा उत्सव की विशेषताएं बताई गई। तथा मोनिका स० अ० ने भारतीय भाषा उत्सव पर अपने विचार व्यक्त किए।   उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्घ्यालय में सभी बच्चे व स्टाफ उपस्थित रहे।   
शक्ति मंच का पुर्नगठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज- ४ के अंतर्गत शक्ति मंच का पुनर्गठन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में ’ मिशन शक्ति फेज- ४ के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिस दौरान बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विधिक प्रावधान पर जागरूकता के अन्तर्गत प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह  ने छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा उनके सम्मान और स्वालंबन के बारे में बताते हुए हेल्पलाइन  नंबरो और मातृशक्ति को सम्बल के कार्यक्रमों में बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया ।   इसके अतिरिक्त बरला इंटर कॉलेज, बारला जनपद मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग के निर्देशन के क्रम में शक्ति मंच का पुनर्गठन किया गया। 
 भाजपा नेता निधिषराज गर्ग ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।  कृष्णपुरी में रामलीला का पूजा अर्चना करके शुभारम्भ करते निधिश राज गर्ग भाजपा नेता किया साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता निकुंज सिंघल एवं सभी रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सभी कृष्णापुरी वासी उपस्थित रहे।
भव्य शोभायात्रा निकालीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी मुजफ्फरंनग र्के संस्थापक और जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में न्यू मंडी मेहता वलब से प्रातः ११ः०० बजे  भव्य मा कुलदेवी लक्ष्मी ओर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की नगर के मुख्य मार्गो से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ! 
सर्वप्रथम वैश्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मा कुलदेवी लक्ष्मी जी ओर महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई उसके पश्चात शोभा यात्रा का विधिवत अतिथियों के द्वारा शुभारम्भ किया गया। जिसमे जिले भर के सेकड़ो गणमान्य व्यक्तीयो ने भाग् लिय शोभायात्रा मेहता क्लब से बिंदल बाजार पीठ बाजार भोपा रोड, अंसारी रोड,मोती महल,सर्राफा बाजार होते हुए भगत सिंह रोड से शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर संपन्न हुई। रास्ते मै जगह जगह् पर मा कुलदेवी लक्ष्मी ओर महाराजा अग्रसेन जी महाराज की श्रद्धालुओ के द्वारा आरती की गई तथा वैश्य समाज के द्वारा भण्डारो का आयोजन किया गया!
 मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य( स्नातक) श्री दिनेश गोयल जी, श्रीमती मिनाक्षी स्वरूप नगर पालिका चौयरमेन , श्री.सुधीर सैनी जी भाजपा जिलाध्यक्ष,गौरव स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता,श्री अंकुर दुआ सदस्य प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया,श्री विवेक बालियान जी भाई केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जी,अनुज गुप्ता प्रतिनिधि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिलदेव अग्रवाल जी मुख्य अतिथि  तथा विशिष्ट अतिथिगन श्री सोमांश प्रकाश जी पूर्व विधायक, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी,पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला अग्रवाल,पूर्व चौयरमेन पंकज अग्रवाल जी,पूर्व चौयरमेन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी,राजीव मोहन गोयल उपजा अध्यक्ष,उद्योगपति श्री भीम सेन कंसल जी,श्री सतप्रकाश् मित्तल जी,श्री प्रदीप गोयल जे.ई ,इंजीनियर रजत गुप्ता जी,      श्री सौरभ स्वरूप,श्री अनुज स्वरूप,श्री राघव स्वरूप,श्री सत्यप्रकाश् रेशु जी,श्री विकल्प जैन जी,डॉक्टर एम. एल .गर्ग जी,उद्योगपति विशाल गुप्ता दिल्ली,कमल मितल,व्यापारी नेता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी,श्री संजय अग्रवाल भाजपा नेता जी,श्री रंजन मित्तल एडवोकेट रहे तथा मुख्य रूप से शोभा यात्रा मै शामिल हुए। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के बारे मै कहा कि वह सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे उनका जन्म द्वापर युग के अंतिम चरणो मै हुआ था वह भगवान् श्री कृष्ण समकालीन थे उनके पिता राजा वल्लभदेव भगवान श्री राम के पुत्र पुष्कर के वंशज थे वह् सूर्यवंशी राजा मान्धाता के भी वंशज थे महाराजा अग्रसेन ने १८ गौत्र की स्थापना की थी जो ऋषियों के नाम पर आधारित है आप्के १८ पुत्र थे तथा आपके द्वारा १ इंट १ रुपय मुलमंत्र सिद्धांत को स्थापित किया गया। अतिथीगणो को समिति के द्वारा पगड़ी ,मोतियों की माला,पटका ओर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया!  शोभा यात्रा  संयोजक , शलभ गुप्ता एड.दीपक मित्तल् सर्राफ ,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,हिमांशु गोयल,मनोज गुप्ता,दीपक गोयल पूर्व सभासद,अमित गुप्ता एडवोकेट,विपिन गुप्ता,मयंक बंसल सर्राफ,लवी गोयल,नवनीत गुप्ता सभासद,शोभित गुप्ता सभासद,प्रियांक गुप्ता सभासद,अंशुमन अग्रवाल,अश्वनी सिंघल,अभिमन्यु गर्ग,विशाल गोयल,गौरव सिंघल,लोकेश कुकड़ा,सुशील कुकड़ा,हरिश गुप्ता,सुदेश गर्ग,मोहित सिंघल एड,शोभित सिंघल,प्रियांशु गर्ग रहे।   टाउन हाल प र्आरती महिका गुप्ता सभासद, ने की नगर के प्रमुख मार्गो और चौराहो पर फूलो की वर्षा की गई!  शोभायात्रा मै वैश्य समाज के गणमान्य अनिल लोहिया,राजेंद्र गुप्ता,,अजय गुप्ता,रोहित गुप्ता,मोहित गुप्ता,अनिल कंसल,कुलदीप मित्तल,राजीव बंसल,प्रवीण गुप्ता,निखिल मित्तल,अम र्महेश्वरी,रजत, अग्रिम सिंघल,अरविन्द गोयल,अभिषेक कुछल, अभिषेक गुप्ता,राहुल गर्ग सी.ए ,गौरव गर्ग सी.ए, नविन सिंघल,सुनील तायल,सुभाष मित्तल,मुकेश,शुभम, अंकुर गोयल,प्रवीण तायल,अक्षित अग्रवाल,देवेश गर्ग,रमित् मितल,शिवा सिंघल,डॉक्टर सुमित गर्ग,डॉक्टर दीपक गोयल,डॉक्टर कमल गुप्ता,नीरज करनवाल,दीपक बंसल,अनुज् सिंघल कुकड़ा,संजय जिंदल,संजय सिंघल,बिट्टू पुरकाजी,सुधीर एरण,पंकज राजवंशी,अलोक एड,प्रशांत एड ,आदि हजारों व्यक्ति मौजूद रहे।
पारिवारिक सभा हुई आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी एवं इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर चैम्बर की एक पारिवारिक सभा भोपा रोड स्थित मंगलम गोल्ड बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। जिसका दो  विषय रहे जल संचय तथा मानसिक स्वास्थ्य। कार्यक्रम का सञ्चालन राजेंदर सिंघल द्वार किया गया।  मंच सज्जा के पश्चात् आस्थाओं का पाठ सुमन अग्रवाल द्वारा किया गया। मंचासीन विभूतियों प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर चंद्रा, सुविख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ ताराचंद का सम्मान अध्यक्ष विशाल कालरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महेश जिंदल व् अजय गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अमन गुप्ता रहे। सचिव मनोज सेठी ने बताया कि क्लब को समय समय पर रोटरी मंडल ३१०० के मंडलाध्यक्ष अशोक गुप्ता जी की और से विभिन्न सेवा कार्यों के प्रोजेक्ट करने के लिए दिशा निर्देश मिलते रहते है। इसी शृंखला में माह अक्टूबर के लिए प्रोजेक्ट जल संचय व् मानसिक स्वास्थ्य जांच निर्धारित किये गए है। जल संचय के भाग में फिंगर जीनियस अबेकस के विधार्थियों के द्वारा बनाई गयी सुन्दर चित्रकला की प्रदर्शनी की गयी। तत्पश्चात इनरव्हील सचिव शिप्रा गुप्ता व् नन्हे बच्चे अव्यान सोबती द्वारा इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये गए। उन्होंने कहा कि विश्व एक गंभीर जल संकट की और बढ़ रहा है, यदि समय से स्थिति सुधरने के उपाय नहीं किये गए तो स्थिति काबू से बाहर  हो जाएँगी। यह केवल सरकार का ही दायित्व नहीं है इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे। नीरा शर्मा ने कविता के माध्यम से विचारों को रखा। कार्यक्रम चौयरमेन डॉ ईश्वर चंद्रा व् कार्यक्रम कोर्डिनेटर डॉ ताराचंद रहे। मुख्य अतिथि का परिचय  सदन से डॉ ताराचंद ने कराया। डॉ ईश्वर चंद्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाहर पढ़ने या नौकरी करने वाले बच्चों के कारण बुजुर्ग अकेले मानसिक अवसाद में घिरते जा रहे है। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ अमन गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य के अपने सम्बोधन में कहा  हम लोग मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सामान्यतया गंभीर नहीं होते। इसे बीमारी ही नहीं समझा जाता। हालत इतने विकट है कि प्रतिवर्ष भारत जैसे देश में वर्षभर में  १३००० बच्चे , प्रतिदिन ४० बच्चे आत्महत्या का शिकार बन रहे है। प्रथम बीमारी चिंता (श्वठ्ठ3द्बह्ल4) का कारण  बच्चों में मोबाइल गेम, बड़ो में बॉस की मिस काल भी  हो सकता है। इसका शारीरिक लक्षण दिल की तेज धड़कन व् पसीना आना होता है।  दूसरी बीमारी डिप्रेशन (अवसाद) होती है जिसके कारण शारीरिक ऊर्जा कम होना अथवा याददाश्त कम हो जाती है। अलकोहल या सिगरेट का सेवन तात्कालिक लाभ पहुंचा सकता है परन्तु लम्बे समय में इसका नुक्सान ही है। सूर्य की रौशनी इस बीमारी में बाहर लाभ प्रद होती है यही कारण है कि सर्दियों में अवसाद के केस बढ़ जाते है। तीसरी बीमारी शक करना होती है रोगी स्वयं में बुदबुदाता रहता है। चौथी बीमारी ह््रष्टष्ठ होती है जैसे कुछ भी वहम दिमाग में आ जाये और बार बार आता रहता है ।  जैसे बार हाथ धोना आदि। पांचवी बीमारी मीनिया होती है जैसे कोई खरीदारी सामान्य या आवश्यकता से अधिक लगातार खरीदते जाना। छटी बीमारी हिस्टिरया होती है जोकि अधिकतर युवतियों में पायी जाती है इसमें रोगी चीखते हुए बेहोश हो जाता है। इसका कारण पारिवारिक परेशानिया हो सकती है। कुछ भ्रम भी होते है जैसे कोई आपको कहे आप कमजोर लग  रहे है आदि। मानसिक बीमारी किसी प्रसिद्ध व्यक्ति को भी हो सकती है। जैसे अपने करियर के  उच्च पर होते हुए भी दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत, हैरी पॉटर की प्रसिद्ध लेखिका जे के राउलिंग , ओलम्पिक के ३६ मैडल विजेता अमरीकी तैराक माइक फेलप्स अवसाद के शिकार हो चुके है। इसका निदान सेवा  कार्य करने से होता है जैसे रक्त दान करना, कोई भंडारा लगाना आदि। मुख्य अतिथि डॉ अमन गुप्ता को अध्यक्ष विशाल कालरा व् सचिव मनोज सेठी, राजेंदर सिंघल  तथा त्वचा रोग विशेष्ज्ञ डॉ इना जैन को इनरव्हील अध्यक्ष चेतना सेठी, सचिव शिप्रा गुप्ता  कोषाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, एडिटर निशा संगल द्वारा सम्मानित  किया गया। समयबद्धता पुरूस्कार के विजेता रहे संयुक्त सचिव गौरव गुप्ता व संगीता ताराचंद।  इस अवसर पर उपस्थित रहे अजय अग्रवाल, अजय भार्गव, सुभाष साहनी, अशोक शर्मा, संदीप कुच्छल, मनोज गुप्ता, श्याम मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, प्रमोद संगल, मनोज गोयल, तेजराज गुप्ता, सुनील गिरधर, सुनील गोयल, विनोद जलोत्रा, डॉ प्रवेश कुमार, मंजू गुप्ता, ऋचा गुप्ता, नीलम गोयल, मञ्जूषा चंद्रा अनीता जिंदल, आयुषी गुप्ता, राखी कुच्छल आदि।
परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी श्री रामलीला भवन में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में ९७वॉ श्री रामलीला महोत्सव मनाया जा रहा है इसी के तहत गत रात्रि मथुरा से श्री गिरिराज जिला संस्थान के कलाकारों ने धनुष यज्ञ तथा परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मनोहारी मंचन किया गया आज की लीला का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल एवं उद्यमी सतीश गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं हनुमान जी की आरती कर किया वही इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज एवं दैनिक जागरण के प्रभारी आनंद कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री अशोक गर्ग तथा उनके सहयोगियों ने अतिथियों का स्वागत पटके पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया आज की लीला में राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए प्रतिज्ञा करते हैं की जो कोई भी राजा शिव धनुष का भंजन करेगा उसी से सीता जी का विवाह कर दिया जाएगा राजा जनक के दरबार में दूर-दूर से राजा पधारे वही बाणासुर और लंकापति रावण भी दरबार में पहुंचे और दोनों ही अपनी ताकत का गुणगान करने लगे तभी दोनों के लिए आकाशवाणी होती है और दोनों ही राजा शिव धनुष को प्रणाम कर चले जाते हैं और सभी राजा शिव धनुष तोड़ने का साहस नहीं कर पाते यह देख राजा जनक बहुत दुखी हो जाते हैं उनका दुख देखकर गुरु विश्वामित्र श्री राम को आज्ञा देते हैं और श्री राम शिव धनुष का भंजन कर देते हैं धनुष का भंजन होते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के नारे से गूंज उठता है तत्पश्चात श्री राम जी के गले में वरमाला डाल देती हैं और श्री राम सीता जी के गले में वरमाला डाल देते हैं इसके बाद परशुराम जी वहां आते हैं और शिव धनुष भंजन को देख बहुत क्रोधित हो जाते है और लक्ष्मण जी से संवाद होते हैं कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि दिनांक १८ अक्टूबर को भगवान श्री राम की बारात बड़े ही धूमधाम से श्री रामलीला भवन नई मंडी से निकाली जाएगी इस शुभ अवसर पर अशोक गर्ग बृज गोपाल छारिया राजीव अग्रवाल प्रवीन कुमार एडवोकेट उपेंद्र मित्तल आदित्य भरतिया संजय जिंदल काका विनोद कुमार सिंघल वीरेंद्र रानो जी राजेश गोयल संजीव अग्रवाल विजित गुप्ता अभिषेक कुच्छल मनोज मोदी श्याम सुंदर बेड़िया रवि गोयल अमित कुमार मोंटू शरद गोयल अतुल जैन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे
श्री राम जी की बारात निकली एवं सीता स्वयंवर लीला का मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत रात्रि प्रभु श्री राम की बारात टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सदर बाजार कचहरी रोड आलू मंडी दाल मंडी भगत सिंह रोड होती हुई तुलसी पार्क पर पहुंची जहां पर सीता स्वयंवर का आयोजन श्याम संसार सुखी परिवार की ओर से किया गया था यहां पर सीता जी ने श्री राम प्रभु को वरमाला पहनाई और बाद में प्रभु श्री राम और माता जानकी की शोभायात्रा रुड़की रोड बकरा मार्केट सर्र्राफा मोती महल लोहिया बाजार होती हुई सनातन धर्म भवन पहुंची जिस समय तुलसी पार्क में श्री राम की सेहरा बंदी हो रही थी उसे समय दृश्य देखने लायक था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन लाल गर्ग थे बाद में विवाह के उपरांत शिव मूर्ति पर प्रभु श्री राम व माता जानकी ने भगवान शंकर की आरती की इस शोभायात्रा में जहां चार बैंड अपनी मधुर धुनों से लोगों को आकर्षित कर रहे थे, वहीं पर तोप से फूलों की वर्षा और ताड़का की झांकी ने भी लोगों को रोमांचित कर दिया इस पूरे आयोजन में अध्यक्ष शिवचरण गर्ग कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग निदेशक साधु राम गर्ग अजय गर्ग जगन्नाथ रोहिल्ला मास्टर सुशील गोयल डॉ संजय अग्रवाल शक्ति संगल किताबें वाले पवन गोयल अंजुल एडवोकेट सुखदेव मित्तल नरेश संगल अवनीश गर्ग ठेकेदार नवीन गुप्ता अनिल सोनी अतुल गर्ग नंदकिशोर मित्तल शोभित अंकित कुच्छल अनुराग राघव गोयल पुष्पेंद्र कृष्ण बंसल अक्षत अगरवाल सचिन गोयल प्रियंक गर्ग सेवक राम सुरेश पांडे शरद जसवंत कपिल आदि का सहयोग मिला उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री रामलीला कमेटी शहर के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम के दौरान रामायण वाचन का कार्यक्रम रविंद्र गुप्ता ने किया नगर वासियों ने प्रभु श्री राम की बारात में शोभायात्रा का भरपूर आनंद लिया। 
इन्फोटेनमेंट क्लब के अन्तर्गत सिखाये कैसे रखे स्वयं के गुस्से पर नियंत्रण के गुर Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के सभागार में इन्फोटेनमेंट क्लब के अन्तर्गत छात्र ध् छात्राओ को स्वयं के गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखा जाए के गुर का वर्णन एक डॉक्यूमेंट्री दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी व विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने किया । 
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने अपने शब्दों को समझाते हुये स्पष्ट किया कि ज्याद गुस्सा आने से आपकी मानसिक स्थिति पर भी इसका सीधा प्रभाव पडता है और शरीर में नई बीमारी भी पैदा होती है, जैसे चिंता, अवसाद, सिरदर्द, नकारात्मक व बीपी की समस्या आदि। यदि आप इस आदत से तंग आ चुके है और इससे निजात पाने के कुछ बेहद आसान टिप्स है के अच्छा संगीत आपके गुस्सा और मन दोनो को शांत करता है। म्यूजिक थेरेपी मन में पनपनें वाले नकारात्मक विचारों को रोक सकता है। आपका ध्यान भी उस बात से हट जाएगा जिससे गुस्सा और कम हो जायेगा। 
विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने बताया कि गुस्सा आना सुनने में बहुत छोटी सी बात है, लेकिन यह एक बड़ी गंभीर समस्या है। आजकल हर किसी को बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है, गुस्सा आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है । कुछ इसे कंट्रोल भी कर लेते है, लेकिन कुछ कंट्रोल नही कर पाते है। यदि आपका कोई भरोसेमंद दोस्त है, तो आम हमेशा अपनी भावनाओं को उनके सामने व्यक्त कर सकते है । आप कैसा महसूस करते है, इस बारे में किसी को बताने या बात करना हमेशा आपके गुस्से को बाहर निकालने का एक सहायक तरीका है । 
प्रवक्ता अभिषेक बागला ने बताया कि कॉलेज के छात्र ध् छात्राओ के लिए इन्फोटेनमेंट क्लब गतिविधि का उददेश्य उनमें बौद्धित्व, रचनात्मकता और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देते है। उन्होने बताया कि जब आपका दिमाग परेशान करने वाले विचारो से भर जाता है तब आप कोधित होगें, ऐसे समय में हमे शब्दों मे सुकून ढूंढ सकते है जैसे रिलैक्स, टेक – इट-इजी, यू विल बी ओके वाक्यांश अच्छे उदाहरण है। यदि व्यक्तिगत रूप से या किसी कॉल पर झगड़ा हुआ है, तो जरूरी है कि आप अकेले रहने के लिए कुछ समय निकालें । कुछ समय के लिए भीड़ से बचें। आपको शांति मिलेगी जिसकी आपको आवश्यकता है और सोचने का समय भी मिलेगा। गुस्सा आने पर अपनी आंखे बंद करके थोडी देर गहरी सांस लें। इससे आपको अपने गुस्से से तुरंत मुक्ति मिल सकती है। मेडीटेशन में भी ये दोनों प्रक्रियाएं शामिल है। गहरी सांसे आपको तनाव से मुक्त करने में मददगार साबित हो सकती है और इससे आपका मन भी शांत रहेगा। 
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग से दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, मौ० अन्जर, पूर्वी संगल, सोनिका, रोबिन मलिक, राहुल शर्मा, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । 
जनपद के प्राचार्यों की विशाल बैठक मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में संपन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचायों की एक बैठक विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया की अध्यक्षता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० धर्मेन्द्र शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, शैक्षिक सत्र उन्नयन, शैक्षिक कलैण्डर के अनुपालन, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के प्रयोग आदि सम्बन्धी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हेतु नये अवसर प्रदान करने के लिए यह योजना आरम्भ की गयी है। इस योजना के क्रियान्वयन से कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के रोकथाम के प्रयास को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बालिकाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों की ओर बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि मान० मुख्यमंत्री जी द्वारा आरम्भ किये गये प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत ७५ वर्ष से अधिक अथवा कम वर्ष वाले जर्जर विद्यालयों की मरम्मत एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु ७५ प्रतिशत धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तथा २५ प्रतिशत धनराशि विघ्द्यालय के प्रबन्ध समिति के द्वारा दी जानी है। उन्होंने पठन-पाठन के सम्बन्ध में प्रधानाचार्यों से कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षण बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है। आज प्रतियोगी परीक्षाओं का स्तर बहुत उन्नत हो गया है, माध्यमिक शिक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हमें अपने विद्यार्थियों को करानी होगी, शासन द्वारा बनाये गये विभिन्न पोर्टल की सहायता से और शिक्षक अपने अनुभव से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करें। हमें प्रयास करना है कि संसाधन के अभाव में किसी भी बालक की शिक्षा बाधित न हो, बल्कि उसे आधुनिक समय के सभी अवसर समान रूप से प्राप्त हों। प्रत्येक शिक्षक को तकनीकी रूप से अपडेट होने की आवश्यकता है। परम्परागत शिक्षण होने के साथ-साथ तकनीक का प्रयोग भी अनिवार्य रूप से करें। 
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण के साथ-साथ विद्यालय परिसर, शौचालय, शिक्षण-कक्ष, विद्यालय की छतों आदि की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें तथा एक विद्यालय कम से कम एक खेल को विशिष्ट रूप से चिन्हित कर योजना बनायें। अपने विद्यार्थियों के कमजोर व मजबूत पक्षों की पहचान कर स्किल एजूकेशन से जोड़िये जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। शैक्षिक पंचाग के अनुरूप विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विधिवत् रूपरेखा बनाकर सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों का क्रियान्वयन हो। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं आदि का भी समुचित व नियमित प्रयोग किया जाए।
समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक ने पूर्व दशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियम, निर्देशों एवं समय-सारिणी पर चर्चा करते हुए महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थान एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि विद्यार्थियों में से कोई भी अर्ह विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना से वंचित न रहें। साथ ही विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरने में आने वाली कठिनाइयों का भी निवारण करते हुए उनके आवेदनों को समयान्तर्गत जिला स्तरीय समिति को अग्रसारित करने चाहिए। उन्होंने स्किल मिशन के अन्तर्गत विभिन्न शॉर्टटर्म व्यावसायिक कोर्स की भी जानकारी दी।
जनपदीय नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ० विकास कुमार ने पंख पोर्टल, स्विफ्ट चौट, विद्यांजलि २.०, फिट इण्डिया क्विज, यूनीलर्न आदि विभिन्न पोर्टल की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को परम्परागत ज्ञान के साथ तकनीक को भी जोड़ना आवश्यक है। पंख पोर्टल की सहायता से ५५० से अधिक व्यवसाय, विभिन्न छात्रवृत्तियों, आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों की जानकारी आसानी से ली जा सकती है। प्रत्येक शिक्षक को एक्सट्रा करिकुलम एक्टिविटीज को अपने शिक्षण के साथ जोड़ना होगा, जिससे विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होने में सहायता मिलेगी।
बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तौगी, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, कै० प्रवीण चौधरी, दिनेश कुमार जैन, सुधीर त्यागी, कंचन प्रभा शुक्ला, सोहनपाल, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + thirteen =