उत्तर प्रदेश

Firozabad News: सोती रहीं मां-बेटी और 77 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवरात पार

Firozabad News  बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मां-बेटी सोती रहीं और चोरों ने तिजोरी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने मुख्य द्वार से घर में प्रवेश किया था। उनके आने और जाने की भनक तक नहीं हुई। चोर 77 हजार की नकदी और 2.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना दक्षिण थाना क्षेत्र चाऊ मोहल्ला की है। यहां के निवासी शर्मिला त्यागी अपनी दोनों बेटियों के साथ सो रही थीं। सुबह जगार हुई तो पता चला कि घर में चोरी हुई है। पीड़िता के अनुसार वह अलमारी के पास बेटी के साथ सो रही थीं। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

चोरों ने इतनी सफाई से अपने काम को अंजाम दिया कि भनक तक नहीं लग सकी। चोर घर की तिजोरी को ताला तोड़कर करीब 77 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + five =