Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद भर में मना भैयादूज पर्व-जाम से पटा रहा शहर, बसों में रही भीड

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सहित देशभर में आज भाई दूज का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने मस्तक पर तिलक कर अपने भाई की लंबी आयु की मंगल कामना की

वही भाइयों को आज बहनों के घर पहुंचने में जाम के साथ-साथ भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के चारों ओर हाईवे पर पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई ।

भोपा गंग नहर, लालू खेड़ी चौक के साथ शहर की तमाम सड़कों पर पुलिस एवं जनता जाम से जूझती नजर आई। नगर की सडकों पर जाम लगा रहा।

लोगों के एक दूसरे स्थान पर जाने में काफी समय लग गया। कोई भैयादूज पर्व पर अपने वाहन दुपहिया व चौपहिया से अपनी बहनों के घर गया तो कोई बस से गया।

जहां लोगों ने कई जगह सोशल डिस्टेन्स का पालन किया तो कहीं जगह बिल्कुल भी पालन नहीं होता दिखाई दिया। बसों में भी भीड काफी हद तक अधिक थी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =