Bareilly: सोलह साल की बेटी से दुष्कर्म किया, नाबालिग बेटी गर्भवती
Bareilly एक ट्रक ड्राइवर का घिनौना कृत्य सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने अपनी सोलह साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई। किशोरी के गर्भ ठहरने का पता चलने पर घरवाले हैरान रह गए। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता फरार हो गया है।
बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में यह अमानवीय कृत्य काफी समय से चल रहा था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह और उसकी बड़ी बहन घर में पिता के साथ रहती हैं। उसके पिता काफी समय से उससे छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में परिवार के लोग लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

