Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वहलना कट मेरठ रोडपर सडक हादसे में युवक की मौत,परिजनो मे कोहराम

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौक्े पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना सिविल लाइन के वहलना कट मेरठ रोडपर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

लेकिन पहचान ना हो पाने पर पुलिस ने जब मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पहचान की तो उसकी पहचान मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पुरबालियान निवासी रियाजुददीन पुत्र इस्लामुददीन के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनो को मिला तो घर मे कोहराम मच गया।

रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =