अवैध मस्कट से फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने ग्राम बिरालसी में अवैध मस्कट से पड़ोसी के घर पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मस्कट व जिंदा कारतूस भी बरामद किये है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में पटाखा छुड़ाने से मना करने पर युवक जितेंद्र उर्फ मेजर पुत्र ओमपाल ने अवैध मस्कट से कँवर पाल पुत्र चंद्रभान के परिवार पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी।
जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया था वही मारपीट में 3 लोगों को घायल भी कर दिया था।
चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को बिरालसी के बंधन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध मस्कट सहित जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।युवक के पास अवैध मस्कट कैसे आई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

