उत्तर प्रदेश

बाल गृह से फरार हुई किशोरी पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

बाराबंकी। राजकीय संप्रेक्षण गृह से बीती रात शौच के बहाने एक शातिर किशोरी वार्डन को धोखा देकर हुई फरार। गृह से शातिर 14 वर्षीय किशोरी के फरार होने से राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रशासन के हाथ पांव फूल गये।

सुचना मिलते ही सीओ सीमा यादव व कोतवाली प्रभारी पुलिस दल के साथ वहाँ पहुँच गये। लेकिन पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद किशोरी लखनऊ स्थित थाना नाका हिन्डोला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।

सूत्रों के अनुसार इटावा जनपद से चोरी के इल्जाम में तीन दिन पूर्व 14 तारीख को जनपद के राजकीय संप्रेक्षण गृह लाई गई थी। किशोरी को 14 दिनों के लिये वार्ड मे तैनात महिला होमगार्ड की निगरानी अलग रखा गया था।

बीती रात लगभग 9 बजे किशोरी ने महिला होमगार्ड को बताया कि मुझे शौच के लिये जाना है। महिला होमगार्ड को नहीं पता था कि 14 वर्षीय किशोरी इतनी शातिर निकलेगी।

शौच के बहाने से शातिर किशोरी दिवार लाग कर फरार हो गई कुछ देर के बाद जब वहां वापस नहीं आई तो वार्डन ने खलबली मच गई फरार किशोरी को ढूढने के लिये कर्मचारी शहर के प्रमुख जगहो पर तलाश करने लगे।

सुचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने फरार किशोरी को पकड़ने के लिये आसपास के जनपदों मे वायरलेस से सुचना दे दी। कुछ घंटों के बाद पुलिस को सुचना मिली की बाराबंकी राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार किशोरी को प्रदेश की राजधानी थाना नाका हिन्डोला पुलिस ने पकड़ किया है।

जिसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह व पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कोतवाली पुलिस और राजकीय संप्रेक्षण गृह के वार्डन कर्मचारी पहुँचकर किशोरी को हिरासत में लेकर वापस राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद कर दिया।

किशोरी के फरार की खबर आग की तरह पुरे शहर में फ़ैल गई। क्योंकि इसी राजकीय संप्रेक्षण गृह में कानपुर का चर्चित बिकरु काण्ड में शामिल विकास दुबे की बहू और अमर दुबे की नाबालिग़ पत्नी ख़ुशी दुबे बंद थी।

पहले तो अफवाह उड़ी की अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे फरार हो गई। लेकिन कुछ ही देर के बाद सीओ सीमा यादव ने बताया कि ख़ुशी दुबे नहीं एक शातिर चोर किशोरी फरार हुई है। जिसके बाद में लखनऊ पुलिस ने पकड़ लिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 2 =