उत्तर प्रदेश

Bareilly: अफीम बरामदगी व सौदेबाजी के मामले में BJP नेता प्रभाशंकर गिरफ्तार

Bareilly में अफीम बरामदगी व सौदेबाजी के मामले में नारकोटिक्स टीम और एसटीएफ के दीवान आदि के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वांछित बदायूं के भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को भगोड़े दीवान जगवीर के बारे में भी सूचना मिली थी लेकिन वह फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर के खिलाफ भी वारंट जारी है।

बदायूं के बिनावर थाने के नाई गांव निवासी भगवान देवी ने कोतवाली बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति अजयपाल वर्मा को अफीम रखने के फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। हाथ में पुड़िया पकड़ाकर 3.10 लाख रुपये मांगे गए। दो लाख वसूल भी लिए लेकिन बाद में कार्रवाई दिखा दी।

उन्होंने नारकोटिक्स टीम के इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, दरोगा विवेक उत्तम, नाई गांव निवासी भाजपा के तत्कालीन जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा और बरेली एसटीएफ के हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह यादव पर रिपोर्ट कराई थी। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने विवेचना कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। इसके बाद से आरोपी कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। कोर्ट ने भी अपराध को गंभीर मानकर इन्हें राहत नहीं दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =