Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: त्यौहारों के मद्देनजर गश्त की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र नई मण्डी में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु े पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना क्षेत्र नई मण्डी के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी, सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों 

मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नई मण्डी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =