Muzaffarnagar किड्जी स्कूल में हैलोवीन पार्टी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किड्जी स्कूल में मंगलवार को बच्चों ने हैलोवीन पार्टी कर खूब एंज्वॉय किया। जिसमें बच्चे मॉन्स्टर, ममी , ड्रैकुला, भूत आदि की पोशाक पहन कर आए। स्कूल को हैलोवीन पार्टी के अनुरूप कागज की मकड़ी , भूत , डायन , पम्पकिन आदि से सजाया गया । बच्चों को तरह तरह के गेम्स भी खिलाए गए । सभी बच्चों ने हैलोवीन पार्टी में खूब एंजॉय किया ।
घर जाते समय बच्चों को टोकन ऑफ लव भी दिया गया । हैलोवीन पार्टी के बारे में स्कूल की डायरेक्टर श्री मती चारु भारद्वाज जी ने बच्चों को बताया की – हैलोवीन डे हर साल अक्टूबर माह के आखिरी दिन मनाया जाता है।
अमेरिकी देशों में ये उत्सव पूर्वजों की याद में मनाया जाता है।अलग – अलग धर्मों के त्योहार अलग – अलग प्रकार के होते है जैसे हिन्दुओं में होली, राखी, दशहरा एवं दिवाली, राष्ट्रीय त्योहार के रूप में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि और भी कई त्यौहार मनाये जाते है, इस्लाम में ईद – उल – फितर, बकरीद, मुहर्रम आदि और सिख में वैसाखी, गुरुनानक जयंती आदि उसी प्रकार ईसाईयों में भी कई प्रकार के त्योहार मनाये जाते है जैसे क्रिसमस, गुडफ्राइडे और इस्टर और उन्हीं का एक त्यौहार हैलोवीन दिवस भी है, इस त्योहार को ज्यादातार अमेरिका, इंग्लैंड व यूरोपीय देशों के लोग मनाते है।
हमे सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए , और सभी त्योहार मनाने चाहिए । इसलिए आज हमने हैलोवीन डे मनाया है । स्कूल की को-कोर्डिनेटर साक्षी बक्शी जी ने बच्चों को समझाते हुए कहा की – हैलोवीन पार्टी पश्चिमी देशों में मनाई जाती है। हैलोवीन का इतिहास लगभग २००० साल पुराना है। हैलोवीन की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। हैलोवीन से वहां के लोग मौसम में बदलाव का स्वागत करते हैं।
इस प्रक्रिया को हमारे देश में भी अनेक अवसरों पर मनाया जाता है । इस दिन से ठंड के मौसम की शुरूआत होती है। हैलोवीन पार्टी के सफल संचालन हेतु विद्यालय कि सभी शिक्षिकाओं अरुणा, सिमरन, श्वेता , सुदिकक्षा, ऐश्वर्या, स्नेहा, तान्या, जूही, सना, लवली आदि ने पूर्ण योगदान दिया ।

