Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर के अन्यत्र स्थान परिवर्तन करने पर विस्तृत वार्ता

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल की बैठक मे रेलवे परिसर स्थित प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मन्दिर के अन्यत्र स्थान पर परिवर्तन करने पर एक विस्तृत वार्ता की।

अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल के जिला संयोजक पंकज गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल व प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मन्दिर रेलवे स्टेशन परिसर व वैश्य जागृति मंच तथा अर्चक पुरोहित संघ एवं गोकुल गौवंश सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान मे आज रेलवे बोर्ड दिल्ली के उच्चाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का निरीक्षण करने पर रेलवे परिसर स्थित प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर के अन्यत्र स्थान परिवर्तन करने पर एक विस्तृत वार्ता हुई।

हिन्दू एकता दल संयोजक पंकज गुप्ता प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर से भाजपा नेता घनश्याम भगत ने कहा कियह मन्दिर स्टेशन से काफी पहले का है।

इस मन्दिर का रेलवे परिसर मे ही भव्य निर्माण कराया जाये। सुरेन्द्र मित्तल, ब्रज बिहारी अत्री इस वार्ता के बीच पहुंचे मनीष चौधरी, गोकुल गौवंश के अरविन्द शर्मा ने संयुक्त रूप से भव्य मन्दिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा का सम्पूर्ण खर्च रेलवे द्वारा कराये जाने की मांग रखी।

मन्दिर के मुख्य पुजारी पं.विजय मिश्रा ने कहा कि मन्दिर से हजारो श्रृद्धालु जुडे हैं व हजारो रेल यात्री प्रतिदिन रेल यात्रा से पूर्व उक्त मन्दि में शीश नवाकर ही जाते हैं।

इस दौरान अखिल भारतीय हिन्दू एकता दल के संयोजक पंकज गुप्ता, प्राचीन पिपलेश्वर मन्दिर से भाजपा नेता घनश्याम भगत,समाजसेवी मनीष चौधरी, एबीवीपी नेता पारस कुमार, हिन्दू एकता दल से जिला मंत्री सचिन शर्मा, अनुराग गुप्ता,राहुल जैन, आशीष शर्मा, वैश्य जागृति मंच से सुरेन्द्र मित्तल, विकास गर्ग

अर्चक पुरोहित संघ से पं.ब्रजबिहारी अत्री,पं.अमित तिवारी,गोकुल गौवंश सेवा समिति से अरविन्द शर्मा, अनमोल यादव,पं.संजय मिश्रा, पं.अरविन्द पाण्डेय,पं.मुकेश भारद्वाज,पं.पूरणचन्द शास्त्री एवं स्टेशन रोड के दुकानदार उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − five =