मुजफ्फरनगर: आपसी विवाद मे चले लाठी डन्डे
मुजफ्फरनगर। आपसी विवाद मे चले लाठी डन्डो से कुछ लोग घायल हो गए। झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर मे बीती देर रात मौहल्ला किदवईनगर मे कुछ लोगो के बीच आपसी विवाद हो गया।
मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। तथा मामले की जांच पडताल कर आरोपियो के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।
