Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह मे जाट समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं, राष्ट्रीय, अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों एवं विशिष्ट प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।

गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थित चौ.रण सिंह भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज मे फैली हुई बुराईयों-कुरीतियों अैर दुर्गनो को त्याग कर ही कोई समाज आगे बढ सकता है।

व्यक्ति समाज की इकाई है। जिस समाज के व्यक्ति नशा करने वाले दुर्गुणी एवं असंस्कारी होंगे वह समाज कभी भी प्रगति पथ पर अग्रसर नही हो सकता। वह समाज कभी विकसित नही हो सकता।

जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के 21 वें मेधावी अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त डा.राममोहन ने व्यक्त किये।

मंच से बोलते हुए उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को निर्देश देते हुए कहा कि माता-पिता तथा गुरूजन ये तीनो ही भगवान का रूप होते हैं। अतः सभी छात्र-छात्राओ को इन तीनो को भगवान समान पूजते हुए परिवार और समाज के सभी बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।

इससे पूर्व हवन किया गया। हवन आर्य समाज समाजी गजेन्द्र राण ने सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान देवी सिह सिम्भालका रहे। जनपद जाट महासभा के मंच से विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए इंजि.संजीव कुमार बालियान ने कहा कि सभी बच्चो को संस्कारवान बनना चाहिए। अपने परिवार और समाज से सदगुणों को प्राप्त करते हुए ही हम अपने जीवन में आगे बढ सकते हैं।

जाट समाज के मंच को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि थोडी सी पढाई करके पुलिस और फौज मे भर्ती हो जाना ही युवकों का लक्ष्य नही होना चाहिए। अपितु उच्च शिक्षा प्राप्त करके उच्च पदों पर आसीन होकर नौजवानों को राष्ट्र व समाज के विकास व प्रगति मे सहायक बनना चाहिए।

जनपद जाट महासभा के मंच से रामपाल वर्मा,डा.नरेश मलिक,उदयवीर सिह, जगदीश बालियान आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जनपद जाट महासभा,मुजफ्फरनगर ने अपने 21 वें अलंकरण समारोह मे इण्टर व हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं,प्रतिभावान खिलाडियो टी.वी. हास्य कलाकार विभोर चौधरी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

संरक्षक रामपाल वर्मा जी को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त अन्य विशे प्रतिभाशाली व्यक्तियो व छात्रों के सम्मानित किया गया। समारोह के संरक्षक मांगेराम वर्मा,देवी सिह सिम्भालका, महाबीर राठी,अनुप सिह वर्मा,डा.उदयवीर आदि संरक्षक तथा ब्रजवीर सिह एड.,अनंग पाल राठी,रोहताश वर्मा पत्रकार

युद्धवीर सिह,देवेन्द्र तोमर, डा.रविन्द्र,सन्तोष वर्मा,वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल चौधरी मुन्नू, अनिल शास्त्री,धर्मवीर मलिक, महासचिव सुन्दरपाल सिह,मनोज राठी, ओमपाल आर्य, जगीश मलिक,प्रहलाद सिह आदि अनेक पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 14 =