News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विधिक सेवा दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार विनयकुमार द्विवेदी, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में ०९ नवम्बर २०२३ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया जा रहा हैं। अपर जिला जज सचिव श्री अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्य न्यायाधीपति इलाहाबाद उच्च न्यायालय मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया लाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर द्वारा विधिक सेवा दिवस के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही हैं जिसमें प्राधिकरण के सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति ब्लॉक और तहसील स्तर पर की जा रही हैं इसके साथ आंगनवाडी कार्यकर्ती, आशा वर्कर और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ भी सामंजय स्थापित करते हुए विधिक सेवा दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार शुरू किया गया है। अपर जिला जज श्री अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बर १५१०० के व्यापक प्रचार के लिए भी पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। उक्त हेल्पालादन नम्बर के माध्यम से विधिक सहायता व परामर्श के लिए मदद ली सकती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर द्वारा आगामी ९ नवम्बर २०२३ को विधिक सेवा दिवस और नालसा हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता शिविर और भीडभाड वाले क्षेत्रों में पम्पलेट बाट कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 

ग्रेन चैम्बर स्कूल में डिबेल आयोजितः आज राष्ट्र की जरूरत है समान कानून संहिताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल नई मन्डी में २२ वॉ श्रीमति कुसुम कुमार अग्रवाल इंटर डिबेट कम्पीटिशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप उपस्थित हुए। डिबेट कम्पीटिशन का विषय रहा समान कानून संहिता आज राष्ट्र की जरूरत। निर्णायकों के रूप मे एस.डी. कॉलेज से श्रीमति रेणू गर्ग, एवं डीएवी कॉलिज से कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। डिबेट कम्पीटिशन मे आए हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न पब्लिक स्कूलो के छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष मे अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। और इस बात पर बल दिया कि वर्तमान समय मे यूनिफोर्म सिविल कोड देश की जरूरत है। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मिलिन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश, प्रबन्धक विनोद संगल, टेऊजरार नवीन कुमार तथा डा.अशोक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्यआजादवीर सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमति ममता चौहान ने विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित व पुरस्कृत कराया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा ने कहा कि यह इंटर डिबेट स्कूल कम्पीटिशन दो दशक से अधिक समय से चला आ रहा है और छात्र-छात्राओ के लिए बौद्धिक स्तर का है। उन्होने विजयी प्रतियोगियो के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन मे कार्यालय अधीक्षक नीरज अग्रवाल और राजेश शर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्वावलंबन कैम्प एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण इंटर कॉलेज शाहपुर में स्वावलंबन कैंप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया । कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना स्वास्थ्य विभाग से मातृ वंदना योजना इत्यादि के बारे में बालिकाओं को अवगत करवाया गया एवं बालिकाओं को हाइजीन से संबंधित जानकारी प्रदान कराई गई। कार्यक्रम में स्वामी कल्याण इंटर कॉलेज शाहपुर प्रधानाचार्य, समस्त स्कूल स्टाफ, ढ्ढष्टष्ठस् विभाग से श्रीमती ममता जी, शिक्षा विभाग से शिक्षामित्र श्रीमती जीनत चौधरी एवं श्रीमती अफसाना स्वास्थ्य विभाग से सोनिका, रोजी प्रवीन उपस्थित रहे।

 

 

दीपावली महोत्सव का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मूलचंद रिजॉर्ट में दीपावली महोत्सव का आयोजन पारिवारिक सभा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दीपावली महोत्सव के साथ साथ एक इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न औद्योगिक उत्पादों व वित्तीय संस्थाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
आईआईए के दीपावली महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लपा बंगारी, सीडीओ श्री संदीप भागिया, आईआईए के चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, कुश पुरी,अश्वनी खंडेलवाल, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर के किया। इसके उपरांत स्मिता जैन अमित जैन की बिटिया राजवी ने एक सुंदर नृत्य से सबका मन मोह लिया।
फैशन शो के माध्यम से पराग गोयल के प्रतिष्ठान श्री रामकुमार ज्वैलर्स नई मंडी की उम्दा ब्राइडल व अन्य ज्वैलरी को दिल्ली से आई मॉडल्स के द्वारा रैंप पर प्रदर्शित कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया ।
एआरबी बेयरिग्स सोनीपत ने अपने लोकल फॉर वोकल उत्पाद बियरिंग जो विभिन्न उद्योगों की मशीनों में लगाए जाते है, उनकी प्रदशनी लगाई और आईआईए सदस्यो को तंबोला के माध्यम से अनेकों सोने चांदी के उपहार ईस्टर्न बेयरिंगस प्राइवेट लिमिटेड एआरबी के डायरेक्टर सुनील गोयल व बिजनेस हेड के द्वारा दिए गए।
आईआईए चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की दीपावली पर्व रोशनी का त्योहार है हमारे सभी उद्योगों को नई रोशनी और ऊर्जा मिलती रहे यही हमारी कामना है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान को चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, अमित गर्ग, ने बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं फोन द्वारा प्रेषित की।
निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर और सह सचिव उमेश गोयल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस महोत्सव में मैसर्स के० इंजिनियरस, एस एम सी इंश्योरेंस, बागला मशीन, कायना हेल्थकेयर,अकीवा इंडस्ट्रीज, एनी टाइम लोन, फॉर्च्यून इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, जैक्सन जेनरेटर, संत इंटरनेशनल, मोगू इंजीनियर्स आदि द्वारा लगाए स्टॉल का जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लपा बंगारी और सीडीओ संदीप भागिया ने भ्रमण कर बारीकी से जानकारी प्राप्त की । आईआईए सचिव अमित जैन ने प्रदशनी में लगाए गए उत्पादों के मालिको को एडीएम वित्त श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (ई) राजेंद्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट श्री विजय कश्यप के करकमलों से मोमेंटो देकर सम्मानित कराया । कार्यक्रम में जीएसटी विभाग से डिप्टी कमिश्नर गौरी शंकर, अजिताभ राय, चंद्र भूषण, डूंगरा कुट्टी, बृजेश पाठक, अभय सिंह और अन्य विभागो से आए सभी अधिकारियो का पीआरओ समर्थ जैन, राज शाह, सह सचिव संदीप जैन और दीपक सिंघल ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस महोत्सव में आईआईए मेरठ सचिव गौरव जैन, पियूष अग्रवाल मूलचंद रिजॉर्ट, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजु अगवाल, पंकज अग्रवाल, रघुराज गोयल, रविंद्र सिंघल स्वास्तिक, राकेश जैन सरल,
संदीप गोयल ज्वैलर्स, श्रेय गोयल ज्वैलर्स, अनुज स्वरूप बंसल, आकाश बंसल, भारत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शमित अग्रवाल, मनीष कपूर,अशोक अग्रवाल, शरद जैन, मनोज अरोरा, नवीन जैन दया चंद ,फेडरेशन अध्यक्ष अंकित सिंघल, सचिव अभिनव स्वरूप, नईम चांद, अरविंद मित्तल, सुधीर अग्रवाल, अभय केडिया, पंकज गुप्ता हिमगिरि, प्रतुल जैन, संजीव मित्तल, अरविंद गुप्ता, अतुल गुप्ता, अमन गुप्ता, एडवोकेट पराग गोयल, पंकज मित्तल, संजय बजरंग, राहुल गोयल, कपिल मित्तल आदि भारी संख्या में आईआईए सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

 

मुश्किल हुआ प्रदूषित हवा में सांस लेनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदूषित हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्तर पर रहा। सोमवार को एक्यूआई औसत ३४० के बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों पर छिड़काव कराया।
सोमवार सुबह १० बजे तक स्मॉग छाया रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा, इसके अलावा लोगों को सांस लेने में भी मुश्किलें हुईं। जिले में प्रदूषण की बड़ी वजह बढ़ती वाहनों की संख्या और मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण कार्य हैं। टीबी, दमा और अन्य सांस की बीमारियों के मरीजों को सुबह और शाम के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उददेश्य से एसएसपी ने थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र मे बदलाव किया है।
एसएसपी संजीव सुमन ने जानसठ थाना प्रभारी दिनेश चिकारा को सीसीटीएनएस प्रभारी बनाने के साथ उनके स्थान पर इंस्पैक्टर जनक सिंह चौहान को जानसठ का नया थाना प्रभारी बनाया है। उप निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह को फुगाना से तितावी थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसआई भौराकला सत्यनारायण दहिया को फुगाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी और भौराकला थाना प्रभारी अक्षय शर्मा को रतनपुरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसएसआई तितावी प्रवीण कुमार को अक्षय शर्मा के स्थान पर भौराकला थाने का प्रभारी बनाया गया है।

 

विकास भवन में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरठ रोड स्थित विकास भवन सभागार में भारत सरकार की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य शेयद शहजादी पहुंची उन्होंने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी एसएसपी संजीव सुमन सीडीओ संदीप भागिया एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक के साथ साथ संबंधित विभागो के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं जिला पंचायत सभागार में कुछ फरियादी भी पहुंच गए और वही फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या से अल्पसंख्यक आयोग से आई सदस्य सैयद शहजादी को फरियाद सुनाए भारत सरकार में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों को सभी आम जनता तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया वही सदस्य द्वारा अधिकारियो से सवाल जवाब भी किए गए और अल्पसंख्यक समाज के लिए चल रही योजनाओं को प्रचार प्रसार से जमीनी हकीकत तक पहुंचाने के निर्देश दिए

 

कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के एसएसपी ने दिए कड़े निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी, आबकारी विभाग के अधिकारी व जनपद के समस्त थानाध्शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब, खनन, पशु, वन, भूमाफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव जनपद मे खनन, शराब, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। द्वारा अवगत कराया कि यदि उक्त टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों द्वारा किसी क्षेत्र में अपराध कारित किया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व सम्बन्धित अन्य पुलिसकर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

 

स्कूटी सवार हुआ घायल
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी साजिद अपने चाचा नासिर के साथ स्कूटी द्वारा पुरकाजी रिश्तेदारी से लौटते वक्त गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय विकास पार्टी की एक बैठक मौहल्ला गउशाला नया बॉस हनुमान चौक के समीप खजानी देवी कश्यप परोपकारी एवं स्मृति भवन गउशाला मौहल्ले पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे काली नदी पर पुल बनवाने के लिए चर्चा हुई। बैठक मे निर्णय लिया गया कि काली नदी पर पुल बनवाने के लिए शासन-प्रशासन, सांसद व विधायक स्तर तक अपनी बात रखने पर निर्णय लिया गया। बैठक मे संगठन से जुडे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

किसान घायल
तितावी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खेत से पशुओ के लिए टै्रक्टर-ट्राली द्वारा चारा लाते वक्त सडक हादसे मे एक किसान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नसीरपुर निवासी देवेन्द्र शर्मा आज सुबह अपने बेटे मनोज के साथ टै्रक्टर-ट्राली द्वारा पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक ट्राली का पहिया गडढे मे आ जाने से गिर गया। जिससे वह चोटिल हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे उसे कोई गंभीर चोट नही लगी। घायल के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

युवक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी शाहिद पुत्र मोहर्रम मेरठ रोड स्थित कम्पनी बाग के समीप बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

 

मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन १०९०, महिला हेल्पलाइन १८१, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन १०७६, पुलिस आपातकालीन सेवा ११२, चाइल्ड हेल्पलाइन १०९८, स्वास्थ्य सेवा १०२, एम्बुलेंस सेवा १०८ एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकोंध्फरियादियों/जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीध्थाना प्रभारियों को डायल -११२ के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी०आर०वी० वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया ।
जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही द्वारा सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा तेज रफ्तार बाइकों, रैश ड्राइविंग करने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों, मोडिफाईड बाईकों आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीडभाड व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

 

मतदाता जागरूकता हेतु किया जागरूक्
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला जनपद मुजफ्फरनगर में प्रार्थना स्थल पर स्वीप योजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत विद्यालय के नरेंद्र कुमार (प्रवक्ता, अंग्रेजी विषय) द्वारा विद्यालय के १८ वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को नामित करते हुए उन्हें वोट बनवाने के लिए कहा छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के हेतु फार्म संख्या ६ विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त करने को कहा गया।

 

शातिर वांछित दबोचे
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वाछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली मुकेश कुमार के नेतृत्व मे उ०नि० संदीप कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ०२ अभियुक्तगण सुहेल पुत्र महमूद नि० इस्लामनगर थाना खतौली मु०नगर, रिहान पुत्र निसार अहमद नि० मौ० इस्लामनगर थाना खतौली मु०नगर को बुढाना अण्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया ।अभि० उपरोक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संन्दीप कुमार, का० कृष्ण कुमार, परमजीत, मोहित शामिल रहे।

 

दिवाली के कुछ सामान सड़क पर बैठे बुजुर्गों से खरीद लिया करोMuzaffarnagar News
खतौली  मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  दीपावली के पावन पर्व पर अपनी पुरानी परंपरा और रिवाजों को बखूबी ढंग से निभाने के काम को खतौली के गाँव पाल के रहने वाले बुजुर्ग बीर सिंह अंजाम दे रहे हैं, पिछले लगभग पंद्रह साल से जिला परिषद मार्केट के सामने दीपावली के अवसर पर खील बतासे और मिट्टी के बने दियों से लोगों की दीवाली रोशन करते हैं, बीर सिंह का कहना है कि समय के हिसाब से बहुत कुछ बदल गया है। अब लोग खील बतासे और दिये बहुत कम खरीदते हैं, जबकि हमारी माटी और दीपावली की असल पहचान यही है कि हम अपनी परंपराओं और धार्मिक रिवाजों को न बदले लेकिन धीरे-धीरे बहुत कुछ बदल रहा है, चाईनीज सामान ने रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया है, दिक्कत और दुश्वारियों के बीच भी बीर सिंह अपने पुराने काम को अपने बेटे के साथ अंजाम दे रहे है। दिपावली से चार पांच दिन पहले वो अपने गाँव से आकर यहीं शहर में रहते हैं और फिर दिपावली की शाम को अपने घर अपनी दिपावली मनाने के लिए चले जाते हैं, इनकी दीपावली इन दियों और खील बतासों की बिक्री पर ही निर्भर करती है, अपनी सभ्यता और रिवाजों को भूलकर हम कभी आगे नहीं बढ सकते, हमें त्यौहार मनाते वक्त विलुप्त होती इस खील बतासों और माटी के दियों की महक को लेकर जरूर मंथन करना चाहिए। ऐसे कर्मठ और धार्मिक अनुष्ठान की सामग्री बेचकर अपना घर चलाने वालों के बारे में सोचकर इनसे कुछ ना कुछ जरूर खरीदना चाहिए, इससे हमारी परंपरा भी बची रहेगी।

 

वांछित को पुलिस ने पकडा
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थानाध्यक्ष अखिल चौधरी के नेतृत्व में बेगराजपुर चौकी प्रभारी इन्द्रजीत सिंह व उनकी टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। मंसूरपुर थानाध्यक्ष अखिल चौधरी के नेतृत्व में लगातार वांछित वारंटियों के खिलाफ उनकी टीम अपनी पैनी नजर रखकर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज रही हैं और आज मंसूरपुर थानाध्यक्ष अखिल चौधरी के नेतृत्व में बेगराजपुर चौकी प्रभारी इन्द्रजीत सिंह व हैड कॉस्टेबल अजय कुमार व कॉस्टेबल मोहित शर्मा कॉस्टेबल चन्द्रवीर सिंह ने एक वाछिंत अभियुक्त शिवम पुत्र बाबू नि० ग्राम जड़ौदा,थाना मंसूरपुर जिला मु०नगर को गुप्ता रिसोर्ट से आगे ग्राम लच्छेडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

 

गरीब चाय वाले विनोद को तेल के नाम पर 15 लीटर पानी बेच दिया 900 मेंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जहां एक और मुजफ्फरनगर में मिलावटी खाद्य सामग्री तेजी के साथ बेची जा रही है वहीं दूसरी ओर धनराशि ठगने का ठगों के गैंग ने नया तरीका इजाद किया है गत दिवस मेरठ रोड पर स्थित ग्राम सुजडु के नजदीक डॉ ललित कुमार का हॉस्पिटल है इसी अस्पताल के एक किनारे पर विनोद नमक चाय वाला अपनी चाय की दुकान चलाता है बेहद गरीब है विनोद चाय वाला उसके पास स्कूटर पर सवार होकर दो लड़के आए और उन्होंने कहा कि येलो ड्रॉप सरसों का तेल १५ लीटर का सस्ती दरों पर ९०० का मिल रहा है आप खरीदोगे तो आपको फायदा होगा विनोद चाय वाला थोड़ा लालच में आ गया और उसने यह १५ लीटर येलो ड्रॉप का टीन ९०० में खरीद लिया थोड़ी देर बाद जब उसने समोसे तलने के लिए तेल निकाला तो उसमें तेल बिल्कुल भी नहीं था केवल पानी था पूरा पानी ही पानी निकला यानी ९०० में ठगों द्वारा उसे केवल १५ लीटर पानी भेज दिया गया है वह बहुत परेशान हो गया। पीडित ने इस संबंध में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की तथा उपरोक्त ठगों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

 

मिड कोर्स एक्टिविटी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत व बेसलाइन मानव उत्थान समिति द्वारा संचालित गांधी कॉलोनी प्रशिक्षण केंद्र पर मिड कोर्स एक्टिविटी का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के जाने-माने फैशन डिजाइनर मोहित मेहंदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मोहित मेहंदिया ने सेविंग मशीन ऑपरेटर कोर्स कर रहे सभी प्रजातियों को सिलाई वह फैशन डिजाइनिंग किया। विभिन्न टिप्स दिए वह सभी छात्र-छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग की बारीकियां के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सेंटर हेड श्रीमती पूजा मदन द्वारा किया गया वह कार्यक्रम के उपरांत बेसलाइन मानव उत्थान समिति सचिव सुमित गोयल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

 

जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, लखनऊ के आदेश के क्रम एवम जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शाहपुर कन्या इंटर कालेज, शाहपुर, मुजफ्फर नगर मे बाल विवाह उन्मूलन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी संजय कुमार एवम बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डा राजीव कुमार द्वारा किया गया। छात्रा जोया द्वारा बालिकाओ को प्रतिज्ञा प्रारूप पर शपथ दिलाई गई। थाना शाहपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री नन्द किशोर एवम उनकी टीम द्वारा बाल विवाह अपराध है तथा हेल्पलाईन नम्बर ११२, १८१, १०७६, १०९०, १०९८ व १९३० के विषय मे बालिकाओं को जानकारी दी गई। अब्दुल कलाम सभासद,नगर पंचायत शाहपुर द्वारा इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सफल छात्राओं फातिमा,सानिया, अनु, महक , फरीन, नबिया,खुशी, व नाजिश को डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डा उषा अस्थाना प्रधानाचार्य शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, शाहपुर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

उज्जवल भविष्य की कामना की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ६७वीं प्रदेश के एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित की गई जिसमें विद्यालय वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा कुमारी सानिया पुत्री हसीनू कक्षा १२ ने ४०० मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वह ४००-१०० मीटर रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया कुमारी सानिया का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। विद्यालय की खेल शिक्षिका कैप्टन श्रीमती बबीता राणा ने व प्रधानाचार्या डॉ राजेश कुमारी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

गणित, विज्ञान मेला आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय हाई स्कूल में गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व प्रधान शंकरपाल वर्तमान प्रधान महेश कुमार जी ने किया निर्णायक के रूप में श्रीमती नमिता प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल जट मुझेड़ा श्रीमती प्रियंका विज्ञान शिक्षिका तथा श्रीमती पूनम रही मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में संदीप कुमार कौशिक जी के मार्गदर्शन में उपरोक्त में लेकर आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक श्री सुनील कुमार श्री राधे श्याम उपाध्याय का सहयोग रहा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अदिति शर्मा कुमारी अनुष्का शर्मा द्वितीय स्थान कुमारी पारुल मुस्कान तथा तृतीय स्थान आलोक वर्षा और अनुष्का ने प्राप्त किया विज्ञान गणित मेले के समापन पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ललित मोहन गुप्ता जी ने फोन पर सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

गीता पाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पी.आर. पब्लिक स्कूल गढ़ी पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर में महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा अष्टा दश श्लोकी श्रीमद्भागवत गीता जी का पाठ कराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनघ सिंघल द्वारा गीता जी पर प्रकाश डाला गया और कहा गया की गीता सार हमारे जीवन में उतर जाए तो इससे अच्छा कुछ हैं ही नहीं! कु प्रज्ञा सिंधी द्वारा आए हुए अतिथियों का परिचय कराया गया। अतुल कुमार गर्ग महामंत्री ने भईया बहिनों से गीता जी में अध्याय व कितने श्लोक है जब पूछा तो उसका उत्तर भैया बहिनों द्वारा बताया गया की १८ अध्याय व ७०० श्लोक है उसके पश्चात् अष्टादाश श्लोकी गीता पाठ को सभी ७०० भैया बहिनो के साथ श्री अतुल कुमार गर्ग महा मन्त्री,मुजफ्फर नगर द्वारा कराया गया कार्यक्रम का संचालन कु प्रज्ञा सिन्धी पी.आर.पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री द्वारा आग्रह किया गया कि इस पाठ को सप्ताह या प्रति दिन कराया जाए तब श्री अनघ सिंघल डायरेक्टर जी द्धारा सप्ताह में एक दिन पाठ कराने का आग्रह स्वीकार किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहिन व जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर से श्री रामवीर सिंह श्री,अजय गर्ग,श्री सुभाष गोयल, राजेश वर्मा, अमित गर्ग, व विद्यालय से श्री अशोक सिंघल, श्रीमति मानसी सिंघल,श्री मति दिव्या शर्मा, श्री प्रवीण कुमार,आदि का सहयोग रहा

 

रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपावली पर्व पर १० नवंबर से २० नवंबर ११ दिन तक यात्रियों को अतिरिक्त बस सुविधा देने के लिए रोडवेज बस कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू कर वेतन की अलग से व्यवस्था की गई है।
मुजफ्फरनगर परिवहन निगम डिपो के सहायक स्टेशन प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज बस कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नियमित, संविदा, आउट सोर्सिंग के सभी चालक व परिचालक यदि ११ दिन लगातार ड्यूटी कर निर्धारित ३३०० किलोमीटर पूरा करेंगे उन्हें ४०० रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ४४०० रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
इसके अलावा जो चालक परिचालक १० दिन ड्यूटी कर निर्धारित ३३०० किलोमीटर बस चलाएंगे तो उन्हें ३५० रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ३५०० रुपये एक मुश्त भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार कार्यशाला के कर्मचारी एवं सीधे निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ११ दिन ड्यूटी करने पर १८०० रुपये एवं १० दिन ड्यूटी करने पर १५०० रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में चालकों व परिचालकों व कर्मचारियों को गंभीर बीमारी या मृत्यु जैसी स्थिति में ही अवकाश मिलेगा।
अन्य सभी प्रकार के अवकाश बंद रहेंगे। जो चालक परिचालक उक्त अवधि में निर्धारित किलोमीटर से अधिक किलोमीटर बस चलाएगा उन्हें अतिरिक्त तौर पर ५५ पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इस अवधि में अन्य प्रोत्साहन योजनाएं भी लागू रहेंगी।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =